Home
Class 12
CHEMISTRY
निम्न को समझाइये (a) अन्त: कक्षक संकुल...

निम्न को समझाइये
(a) अन्त: कक्षक संकुल तथा बाह्य कक्षक संकुल ?
(b) निम्न चक्रण संकुल तथा उच्च चक्रण संकुल ?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

(a) संकरण में भाग लेने वाले रिक्त .d. कक्षक या तो अन्तः (n-1)d. अथवा बाह्य .nd. होते है और इस प्रकार बनने वाले संकुल क्रमश: अन्तः कक्षक संकुल तथा बाह्य कक्षक संकुल कहलाते है।
उदाहरण के लिए `d^2sp^3` संकरण में (n-1)d, ns तथा np कक्षकों का मिश्रण होता है अत: बनने वाले संकुल अन्तः कक्षक संकुल कहलाते है तथा `sp^3d` संकरण में ns, np तथा nd कक्ष्कों का मिश्रण होता है अतः बनने वाले संकुल बाह्य कक्षक संकुल कहलाते है।
(b) जब प्रबल क्षेत्र लिगैण्ड धातु आयन से बंधित होता है तो विपाटन ऊर्जा का मान युग्मन ऊर्जा से अधिक होता है इस कारण इलेक्ट्रॉन को उच्च ऊर्जा स्तर में नहीं भरा जा सकता। इस कारण निम्न ऊर्जा स्तर के कक्षकों को पूर्ण पूरित करके आफबाऊ (Aufbau) के नियमानुसार इलेक्ट्रॉन का वितरण होता है। इस प्रकार के संकुल निम्न चक्रण संकुल कहलाते है । निम्न चक्र संकुल के लिए : विपाटन ऊर्जा (`Delta` ) `gt` युग्मन ऊर्जा (P)
दुर्बल क्षेत्र लिगैण्ड के कारण d-कक्षकों में विपाटन ऊर्जा का मान युग्मन ऊर्जा से कम होता है। इस कारण d- कक्षकों में उच्च ऊर्जा स्तर में इलेक्ट्रॉन का वितरण युग्मन से पूर्व किया जाता है क्योंकि इलेक्ट्रॉन के युग्मन पर प्रतिकर्षण होता है । इसलिए सभी पाँचो d-कक्षकों में हुण्ड के नियमानुसार पहले इलेक्ट्रॉन का अयुग्मन होता है फिर उनका युग्मन होता है। इस प्रकार के संकुल उच्च चक्रण संकुल कहलाते है। उच्च चक्रण संकुल के लिए विपाटन ऊर्जा (`Delta` ) `lt` युग्मन ऊर्जा (P)
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • उपसहसंयोजन यैगिक

    ALLEN HINDI|Exercise Exercise-I (Conceptual Questions)|93 Videos
  • उपसहसंयोजन यैगिक

    ALLEN HINDI|Exercise Exercise-II (Previous Year Questions)|63 Videos
  • उपसहसंयोजन यैगिक

    ALLEN HINDI|Exercise Beginner.s Box-6|9 Videos
  • आवर्त सारणी

    ALLEN HINDI|Exercise Exercise-IV (Assertion & Reason)|25 Videos
  • ऑक्सीजन युक्त यौगिक

    ALLEN HINDI|Exercise EXERCISE -IV (ASSERTION & REASON)|25 Videos