यह ज्ञात हो चुका है कि गेंहूँ की कुछ किस्मों को पतझड़ के मौसम में बोया जाता है, परंतु इनकी कटाई अगले मध्य ग्रीष्म में होती है। (a) इसके लिए संभावित कारण क्या हो सकते हैं? (b) निम्न ताप के अंतर्गत होने वाले इस पुष्पीकरण के लिए किस शब्द का प्रयोग किया जाता है? (c) कौन-सा पादप हार्मोन शीत-उपचार का स्थान ले सकता है?