Home
Class 10
PHYSICS
उत्तर दक्षिण की ओर संकेत करने वाली चुंबक...

उत्तर दक्षिण की ओर संकेत करने वाली चुंबकीय दिक्सूची, जिसके समीप कोई चुंबक नहीं है, के निकट कोई छड़ चुंबक अथवा धारावाही पाश लाने पर, विक्षेपित क्यों हो जाती है? चुंबकीय क्षेत्र रेखाओं की परिकल्पना के कुछ प्रमुख लक्षणों का वर्णन कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

धारावाही पाश भी छड़ चुंबक की भाँति व्यवहार करता है अतः इन दोनों से चुंबकीय क्षेत्र संबद्ध होता है। यह क्षेत्र पहले से ही उपस्थित पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र को रुपान्तरित कर देता है जिसके कारण दिक्सूची में विक्षेप उत्पन्न होता है। चुंबकीय क्षेत्र में परिमाण एवं दिशा दोनों होती हैं। चुंबकीय क्षेत्र रेखाएं उत्तर ध्रुव से निकलती हैं और दक्षिण ध्रुव में प्रवेश करती हैं। आरेखीय रूप में चुंबकीय क्षेत्र की तीव्रता का निरूपण क्षेत्र रेखाओं की निकटता की कोटि द्वारा किया जाता है। क्षेत्र रेखाएँ एक दूसरे का प्रतिच्छेदन नहीं कर सकती क्योंकि किसी एकल बिंदु पर नेट क्षेत्र की दो दिशाएँ नहीं हो सकतीं। इसकी केवल एक अद्वितीय दिशा ही हो सकती है। यदि किसी दिए गए क्षेत्र में क्षेत्र रेखाओं को समदूरस्थ समांतर रेखाओं द्वारा दर्शाया जाता है, तो उस क्षेत्र को एक समान समझा जाता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • विद्युत धारा के चुंबकीय प्रभाव

    NCERT EXEMPLAR HINDI|Exercise लघुउत्तरीय प्रश्न|12 Videos
  • विद्युत

    NCERT EXEMPLAR HINDI|Exercise दीर्घउत्तरीय प्रश्न|7 Videos
NCERT EXEMPLAR HINDI-विद्युत धारा के चुंबकीय प्रभाव-दीर्घउत्तरीय प्रश्न
  1. उत्तर दक्षिण की ओर संकेत करने वाली चुंबकीय दिक्सूची, जिसके समीप कोई चु...

    Text Solution

    |

  2. नामांकित परिपथ आरेख की सहायता से किसी सीधे लंबे धारावाही चालक तार के च...

    Text Solution

    |

  3. किसी वृत्ताकार पाश में प्रवाहित धारा के कारण चुंबकीय क्षेत्र का आरेख ख...

    Text Solution

    |

  4. उस क्रियाकलाप का वर्णन कीजिए जो यह दर्शाता है कि किसी चुंबकीय क्षेत्र ...

    Text Solution

    |

  5. किसी सरल विद्युत मोटर का नामांकित परिपथ आरेख खींचकर इसकी कार्यविधि स्प...

    Text Solution

    |

  6. वैद्युत चुंबकीय प्रेरण की परिघटना स्पष्ट कीजिए। यह दर्शाने के लिए किसी...

    Text Solution

    |

  7. नामांकित परिपथ आरेख की सहायता से किसी AC जनित्र की कार्यविधि का वर्णन ...

    Text Solution

    |

  8. सामान्य घरेलू परिपथों को दर्शाने वाला कोई उचित व्यवस्था आरेख खींचकर फ्...

    Text Solution

    |