Home
Class 12
PHYSICS
चित्र 1.10 सीजीयम क्लोराइड, (CsCl) की क्...

चित्र 1.10 सीजीयम क्लोराइड, `(CsCl)` की क्रिस्टल इकाई को निरूपित करता है। खुले वृत्तों द्वारानिरूपित सीजियम परमाणु `0.40nm` भुजा के घन के कोनो पर स्थित है जबकि Cl परमाणु घन के केन्द्र पर स्थित है। Cs परमाणुओं में एक इलेक्ट्रॉन कम है जबकि Cl परमाणु में एक इलेक्ट्रॉन का आधिक्य है।
(i) आठ Cs परमाणुओं के कारण Cl परमाणु पर नेट वैद्युत क्षेत्र कितना है?
(ii) मान लीजिए कोने A पर Cs परमाणु लुप्त हो जाता है, तब बाकी बचे सात Cs परमाणुओं के कारण अब Cl परमाणु पर नेट बल कितना है?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

(i) शून्य, सममिति से।
(ii) एक धनात्मक Cs आयन हटाना उस अवस्थिति से एकल ऋणात्मक Cs आयन जोड़ने के तुल्य है। तब नेट बल
`F=(e^(2))/(4piepsilon_(0)r^(2))`
यहाँ `r=Cl` आयन और किसी Cs आयन के बीच दूरी
`F=sqrt((0.20)^(2)+(0.20)^(2)+(0.20)^(2))xx10^(-9)=sqrt(3(0.20)^(2))xx10^(-9)`
`=0.346xx10^(-9)m`
अतः, `F=((8.99xx10^(9))(1.6xx10^(-19))^(2))/((0.346xx10^(-9))^(2))=192xx10^(-11)`
`=1.92xx10^(-9)N`
उत्तर `1.92xx10^(-9)N,A` से `Cl^(-)` की ओर निदेशित
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • वैद्युत आवेश तथा क्षेत्र

    NCERT EXEMPLAR HINDI|Exercise दीर्घउत्तरीय (LA)|6 Videos
  • वैद्युत आवेश तथा क्षेत्र

    NCERT EXEMPLAR HINDI|Exercise अति लघुउत्तरीय (VSA)|6 Videos
  • विद्युतचुम्बकीय प्रेरण

    NCERT EXEMPLAR HINDI|Exercise दीर्घउत्तरीय (LA)|10 Videos
  • संचार व्यवस्था

    NCERT EXEMPLAR HINDI|Exercise दीर्घउत्तरीय (LA)|11 Videos