Home
Class 11
CHEMISTRY
C(5)H(11)Br अणुसूत्र वाला एक ऐल्किल हैला...

`C_(5)H_(11)Br` अणुसूत्र वाला एक ऐल्किल हैलाइड (A) ऐल्कोहॉली KOH के साथ क्रिया करके ऐल्कीन'B'देता है जो Br, से क्रिया कर यौगिक'C'देता है| यौगिक'C'के विहाइड्रोब्रोमीनन से ऐल्काइन'D'प्राप्त होती है|'D'के 1 mol की द्रव अमोनिया में सोडियम के साथ अभिक्रिया से'D'के सोडियम लवण का 1 mol तथा हाइड्रोजन गैस का आधा मोल प्राप्त होता है|'D'के पूर्ण हाइड्रोजनन से एक ऋजु श्रृंखला ऐल्केन प्राप्त होती है| यौगिक A, B, C और D को पहचानिए| निहित अभिक्रियाएँ भी लिखिए| 

लिखित उत्तर

Verified by Experts

`underset((A))(C_(5)H_(11)Br)overset("ऐल्कोहॉली "KOH)rarr underset((B))("ऐल्कीन")(C_(5)H_(10))overset(CS_(2)" में घुली "Br_(2))underset((C))rarr C_(5)H_(10)Br_(2)`
`overset("ऐल्कोहॉली KOH")underset(-2HBr)rarr underset("D (ऐल्काइन)")(C_(5)H_(8))overset("द्रव अमोनिया में  Na")rarr underset("सोडियम ऐल्किलाइड")(C_(5)H_(7)-Na)+(1)/(2)H_(2)`
अभिक्रिया से पता चलता है कि D एक अंतस्थ ऐल्काइन है अर्थात यह श्रृंखला के किसी एक सिरे पर है| यह ऐल्काइन निम्नलिखित में से कोई एक होगा-
`underset(I)(H_(3)C-H_(2)C-CH_(2)-CH_(2)-=CH)"     "underset(II)(CH_(3-underset(CH_(3))underset("|  ")"CH"-C-=CH)`
क्योंकि ऐल्काइन.D.हाइड्रोजनन पर सीधी श्रृंखला वाला ऐल्केन देता है, अतः संरचना I, यौगिक (D) की संरचना है| अतः यौगिक A, B और C के सरंचना सूत्र होंगे|
(A) `CH_(3)-CH_(2)-CH_(2)-CH_(2)-CH_(2)-BR`
`CH_(3)-CH_(2)-CH_(2)-CH=CH_(2)`
(C) `CH_(3)-CH_(2)-CH_(2)-CH(Br)-CH_(2)-Br`
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • हाइड्रोकार्बन

    NCERT EXEMPLAR HINDI|Exercise V. अभिकथन एवं तर्क प्ररूप प्रश्न|3 Videos
  • साम्यावस्था

    NCERT EXEMPLAR HINDI|Exercise दीर्घ उतर प्रश्न|5 Videos
  • हाइड्रोजन

    NCERT EXEMPLAR HINDI|Exercise VI. दीर्घ उत्तर प्रश्न|8 Videos