Home
Class 11
BIOLOGY
जड़ की ऊर्ध्वाधर काट में देखने पर निम्न ...

जड़ की ऊर्ध्वाधर काट में देखने पर निम्न क्षेत्रों को पुनः व्यवस्थित कीजिए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए
A. मूल रोम क्षेत्र
B. मेरिस्टेम का क्षेत्र
C. मूलटोप क्षेत्र
D. परिपक्वन क्षेत्र
E. लम्बन क्षेत्र विकल्प :

A

C, B, E, A , D

B

A, B, C ,D, E

C

D, E, A ,C, B

D

E, D, C, B, A

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
A

एक प्रारूपिक जड़ में पाँच भाग होते हैं
:(i) मूलगोप , जड़ विभज्योतक को ढंके रखता है। मूलगोप की कोशिकाएं श्लेष्मा स्रावित करती है जो मृदा में जड़ के मार्ग का स्नेहन करता है। मूलगोप की कोशिकाओं में मण्ड के कण होते है जो गुरुत्वबोध में भाग लेते हैं। मूलगोप का कार्य मृदा कणों से मूल विभज्योतक की सुरक्षा करना होता है।
(ii) वृद्धि बिन्दु या विभज्योतकी क्षेत्र , मूलगोप और जड़ के आधारीय क्षेत्र के लिये नयी कोशिकाओं को उत्पन्न करता है। इसलिए, यह जड़ की वृद्धि हेतु आवश्यक होता है।
(iii) दीर्घीकरण क्षेत्र की कोशिकाएं नव निर्मित कोशिकाएं होती है जो विभाजन की क्षमता खो देती है। वे शीघ्रता से लम्बाई में बढ़ती हैं जिससे जड़ की लम्बाई बढ़ती है। बाह्य कोशिकाओं में मृदा से जल व खनिजों के अवशोषण की क्षमता होती है।
(iv) मूलरोम क्षेत्र भी विभेदन या परिपक्वन के क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करता है। सबसे अधिक जल का अवशोषण इसी क्षेत्र में होता है। इस क्षेत्र की बाहरी कोशिकाओं में से कुछ कोशिकाएं पार्श्व नलिकीय बाह्यवृद्धियाँ उत्पन्न करती हैं , जिन्हें मूलरोम कहते हैं, मूलरोम जल अवशोषण के लिये जड़ के सतही क्षेत्र में वृद्धि करते हैं।
(v) परिपक्व कोशिकाओं का क्षेत्र , बिना और किसी परिवर्तन के , जड़ों का पुंज ( झुण्ड ) बनाता है। इस क्षेत्र की सबसे बाहरी परत जड़ को जल अवशोषण में सहायता नहीं करती है क्योंकि यह मोती भित्ति या अप्रवेश्य कोशिकाओं की बनी होती है। इसका कार्य केवल पौधे को मृदा में स्थिर करने के लिये सहारा प्रदान करना होता है। पार्श्व जड़े भी इस क्षेत्र के अन्तः भाग से निकलती हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • पुष्पी पादपों की आकारिकी

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise अभिकथन एवं तर्क प्रारूप प्रश्न|15 Videos
  • पुष्पी पादपों की आकारिकी

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise उच्च स्तरीय वैचारिक दक्षताएं|5 Videos
  • पुष्पी पादपों का शारीर

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise अभिकथन एव तर्क प्रारूप प्रश्न|15 Videos
  • पौधों में परिवहन

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise अभिकथन एवं तर्क प्रारूप प्रश्न|15 Videos
NCERT FINGERTIPS HINDI-पुष्पी पादपों की आकारिकी -एन. सी. ई. आर. टी. प्रश्न प्रदर्शिका
  1. जड़ की ऊर्ध्वाधर काट में देखने पर निम्न क्षेत्रों को पुनः व्यवस्थित की...

    Text Solution

    |

  2. पुष्पक्रम में जहाँ पुष्प अग्राभिसारी क्रम में पार्श्व रूप से लगे। होते...

    Text Solution

    |

  3. चना, मटर जैसे पौधों के परिपक्व बीजों में भ्रूणपोष नहीं होता क्योंकि

    Text Solution

    |

  4. मूलांकुर के अलावा पौधे के किसी अन्य भाग से उत्पन्न होने वाली जड़ें होत...

    Text Solution

    |

  5. शिराविन्यास (venation) शब्द का उपयोग निम्न में से किसकी पला व्यवस्था क...

    Text Solution

    |

  6. आवृत्तबीजियों में भ्रूणपोष , दोहरे निषेचन का एक उत्पाद , निम्न बीज...

    Text Solution

    |

  7. दैनिक प्रयोग की अधिकांश दालें निम्नलिखित में से किसी एक कुल से संबंधित...

    Text Solution

    |

  8. विकसित हो रहे बीज में प्लेसेण्टा जुड़ा होता है

    Text Solution

    |

  9. निम्न में से कौन-सा पौधा नीले रंग के निष्कर्षण हेतु उपयोग किया जाता ...

    Text Solution

    |

  10. निम्न का मिलान करें और सही विकल्प का चुनाव करें।

    Text Solution

    |