Home
Class 10
CHEMISTRY
निम्नलिखित गैसों के अभिलक्षणिक परीक्षण द...

निम्नलिखित गैसों के अभिलक्षणिक परीक्षण दीजिए।
`CO_(2)`
`SO_(2)`
`O_(2)`
`H_(2)`

लिखित उत्तर

Verified by Experts

अभिलक्षणिक परिक्षण
(a) कार्बन डाइऑक्साइड `(CO_(2))` गैस चुने के पानी में प्रवाहित किए जाने पर उसे दूधिया कर देती है। ऐसा कैल्शियम कार्बोनेट के बनने के कारण होता है। `{:(Ca(OH)(2),+CO(2),to,CaCO_(3),+H_(2)O),("चुने का पानी"," कार्बन",,"कैल्सियम",),(, "डाइऑक्साइड" ,,"कार्बोनेट",):}`
(b) सल्फर डाइऑक्साइड `(SO_(2))` गैस को अम्लीय पोटैशियम परमैगनेंट विलयन (जामुनी रंग ) में से प्रवाहित करने पर वह उसे रंगहीन कर देती है क्योंकि `SO_(2)` एक प्रबल अपचायक है। `{:(2KMnO_(4),+2H_(2)O,+5 SO_(2),to,K_(2)SO_(4),+2MnSO_(4),+,2H_(2)SO_(4)),(" पोटैशियम ",,"सल्फर",," पोटैशियम","मैंगनीज ",,),("परमेंगनेट",,"डाइऑक्साइड ",," सल्फेट","सल्फेट",,),((" जामुनी"),,,," (रंगहीन ) ","(रंगहीन )",,):}`
सल्फर डाइऑक्साइड गैस को अम्लीय डाइक्रोमेट विलयन (नारंगी रंग ) में से प्रवाहित करने पर वह उसे हरे रंग में परिवर्तित कर देती है क्योंकि सल्फर डाइऑक्साइड एक प्रबल अपचायक है।
(c) एक अभिक्रिया के दौरान ऑक्सीजन `(O_(2))` गैस के निकलने की पुष्टि अभिक्रिया मिश्रण युक्त परखनली के मुँह पर एक जलती हुई मोमबत्ती ले जाकर की जा सकती है। ज्वाला की तीव्रता में वृद्धि होती है क्योंकि ऑक्सीजन जलने में सहायक है।
(d) जब एक जलती हुई मोमबत्ती को हाइड्रोजन गैस के पास ले जाते हैं तो वह पॉप ध्वनि के साथ जलती है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरण

    NCERT EXEMPLAR HINDI|Exercise (लघु उत्तरीय प्रश्न)|19 Videos
  • प्रतिदर्श प्रश्नपत्र - II

    NCERT EXEMPLAR HINDI|Exercise दीर्घ उत्तरीय प्रश्न|12 Videos