Home
Class 10
CHEMISTRY
केक बनाने के लिए, बेंकिग पाउडर काम में ल...

केक बनाने के लिए, बेंकिग पाउडर काम में लेते हैं। यदि आपकी माताजी घर में बेकिंग पाउडर के स्थान पर बेकिंग सोडा उपयोग में लें तो (a) केक के स्वाद को यह कैसे प्रभावित करेगा तथा क्यों? (b) बेकिंग सोडा को बेकिंग पाउडर में कैसे परिवर्तित किया जा सकता है? (c) बेकिंग सोडा में टार्टरिक अम्ल मिलाने पर वह क्या भूमिका निभाता है?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

(a) बेकिंग सोडा, सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट है। गरम करने पर यह सोडियम कार्बोनेट में परिवर्तित हो जाता है जो कि स्वाद में कड़वा होता है। अतः केक कड़वा हो जाएगा। `2NaHCO_(3) overset("ऊष्मा")to Na_(2)CO_(3) + H_(2)O + CO_(2)`
(b) बेकिंग सोडा में उचित मात्रा में टार्टरिक अम्ल मिलाने से इसे बेकिंग पाउडर में परिवर्तित किया जा सकता है। (c) टार्टरिक अम्ल की भूमिका सोडियम कार्बोनेट को उदासीन करना है जिससे केक स्वाद में कड़वा नहीं होगा।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • अम्ल, क्षारक एवं लवण

    NCERT EXEMPLAR HINDI|Exercise लघुउत्तरीय प्रश्न|10 Videos
  • कार्बन एवं उसके यौगिक

    NCERT EXEMPLAR HINDI|Exercise दीर्घ उत्तरीय प्रश्न|11 Videos