Home
Class 10
CHEMISTRY
आवर्त सारणी के समूह 2 के तत्व का एक सल्फ...

आवर्त सारणी के समूह 2 के तत्व का एक सल्फेट, श्वेत एवं मुलायम पदार्थ है जिसको जल में गूंध-गँध कर विभिन्न प्रकार की आकृतियों में ढाला जा सकता है। जब इस यौगिक को कुछ समय के लिए खुला छोड़ते हैं तो यह ठोस द्रव्यमान बन जाता है तथा साँचे में ढालने योग्य नहीं रहता है। सल्फेट लवण को पहचानिए तथा यह इस प्रकार का व्यवहार क्यों प्रदर्शित करता है? संबंधित अभिक्रिया दीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

विभिन्न आकृतियों को बनाने के लिए काम में लिया जाने वाला पदार्थ प्लास्टर ऑफ पेरिस है। इसका रासायनिक नाम कैल्सियम सल्फेट हेमीहाइड्रेट`(CaSO_(4).1//2H_(2)O)` है। `CaSO_(4)` की दो सूत्र इकाइयां जल के एक अणु के साथ साझा करती हैं परिणातम: यह मुलायम होता है।
जब इसे कुछ समय के लिए खुला छोड़ते हैं तब यह वायुमण्डल से नमी को अवशोषित कर जिप्सम बनाता है जो कि कठोर ठोस द्रव्यमान होता है।
`underset("प्लास्टर ऑफ पेरिस (मुलायम) (सल्फेट लवण)")(CaSO_(4).1/2H_(2)O + 1 1/2H_(2)O) to underset("जिप्सम (कठोर द्रव्यमान)")(CaSO_(4).2H_(2)O)`
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • अम्ल, क्षारक एवं लवण

    NCERT EXEMPLAR HINDI|Exercise लघुउत्तरीय प्रश्न|10 Videos
  • कार्बन एवं उसके यौगिक

    NCERT EXEMPLAR HINDI|Exercise दीर्घ उत्तरीय प्रश्न|11 Videos