Home
Class 11
BIOLOGY
एन्जियोस्पर्म के स्थलीय फ्लोरा पर आधिपत्...

एन्जियोस्पर्म के स्थलीय फ्लोरा पर आधिपत्य का मुख्य कारण है उनकी

A

विभिन्न आवासों को अपनाने की शक्ति

B

अत्यधिक बीज उत्पन्न करने का गुण

C

स्वपरागण की प्रकृति

D

मानव द्वारा घरेलूकरण (Domestication)।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
A

एन्जियोस्पर्म उच्च रूप से उद्गमित एवं सुग्रहित (Well adapted) स्थलीय पादप हैं। जल के बेहतर संवहन के लिए इनकी जाइलम में वाहिकाएं एवं वाहिनिकाएं दोनों होती हैं। वांछित मौसम की अनुकूलता हेतु इनकी जड़ें मूसला जड़ों, रेशेदार जड़ों, श्वसन मूलों आदि में रूपांतरित हो जाती हैं।
लैंगिक अंग सुविकसित होते हैं, बीजाणुपर्ण पुष्पों में संगठित होते हैं तथा पुष्प अत्यधिक रंगीन या रूपांतरित होते हैं ताकि वे परागण करने वाले कीट-पतंगों (Pollinators) को विभिन्न समयों व स्थानों पर आकर्षित कर सकें। कीट-परागण अधिक होता है क्योंकि यह अधिक प्रभावी होता है तथा इसमें वायु-परागण की तुलना में परागकणों का अपव्यय कम होता है। इसलिए विभिन्न प्रकार के कीटों को आकर्षित करने के लिए पुष्प बहुत ही आकर्षक होते हैं। बीज अधिक सुरक्षित रहते हैं क्योंकि वे फल के अंदर बंद रहते हैं। ये सभी अनुकूलन एन्जियोस्पर्स को विविध आवासों हेतु अधिक अनुकूल बनाते हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • जीव जगत का वर्गीकरण

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise बहुविकल्पीय प्रश्न पिटारा (जगत एनीमेलिया)|2 Videos
  • जीव जगत का वर्गीकरण

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise बहुविकल्पीय प्रश्न पिटारा (वाइरस, वाइरॉइडस एवं लाइकेन्स)|16 Videos
  • जीव जगत का वर्गीकरण

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise बहुविकल्पीय प्रश्न पिटारा (जगत कवक)|23 Videos
  • जीव जगत

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise ASSERTION & REASON|15 Videos
  • जैव अणु

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise अभिकथन एवं तर्क प्रारूप प्रश्न|15 Videos