Home
Class 11
BIOLOGY
नीचे दिए गए चित्र में फंगल कोशिका की संर...

नीचे दिए गए चित्र में फंगल कोशिका की संरचना को A, B, C व D नामांकनों के रूप में दिखाया गया है। फंगल कोशिकीय संरचना के बारे में निम्न में से कौन-से कथन सही हैं?

(i) A में म्यूकोपॉलीसैकेराइड्स होते हैं जो कीटों व क्रस्टेशियन्स के बाह्यकंकाल में भी उपस्थित होते हैं।
(ii) एसेप्टेट हाइफी के संबंध में D की संख्या प्रायः एक से अधिक होती है।
(iii) कैरोटीन्स व जैन्थोफिल्स C में उपस्थित होते हैं, जो प्रकाश संश्लेषण के लिए प्रकाश ऊर्जा को हार्वेस्ट करते हैं।
(iv) B संचित खाद्य पदार्थ है, जो प्रायः स्टार्च व तेल के रूप में संचित होता है।

A

(i) व (ii)

B

(iii) व (iv)

C

(i),(ii) व (iv)

D

(ii),(iii), व (iv)

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
A

फंगल कोशिका की दी गई संरचना में, A कोशिका भित्ति है। फंगल कोशिका भित्ति में पॉलीसैकेरॉइड्स, प्रोटीन्स आदि के साथ काइटिन होता है। काइटिन म्यूकोपॉलीसैकेराइड है जो कीटों व ऑर्थोपोड्स के बाह्यकंकाल में भी उपस्थित रहता है। फंजाई में, संचित भोज्य पदार्थ ग्लाइकोजन (B द्वारा प्रदर्शित) एवं तेल के रूप में उपस्थित होते हैं। माइटोकॉन्ड्रिया को दर्शाता है। फंजाई एक्लोरोफिलस जीव है तथा उनमें क्लोरोप्लास्ट एवं प्रकाशसंश्लेषी वर्णकों का अभाव होता है। D नाभिक को दर्शाता है। सेप्टेट (पटीय) हाइफी एक या बहुकेन्द्रकीय हो सकता है तथा एसेप्टेट (अपटीय) हाइफी सामान्यतया बहुकेन्द्रकीय (सीनोसिटिक) होते हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • जीव जगत का वर्गीकरण

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise एन.सी.ई.आर.टी. प्रश्न प्रदर्शिका|12 Videos
  • जीव जगत का वर्गीकरण

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise अभिकथन एवं तर्क प्रारूप प्रश्न |15 Videos
  • जीव जगत का वर्गीकरण

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise बहुविकल्पीय प्रश्न पिटारा (वाइरस, वाइरॉइडस एवं लाइकेन्स)|16 Videos
  • जीव जगत

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise ASSERTION & REASON|15 Videos
  • जैव अणु

    NCERT FINGERTIPS HINDI|Exercise अभिकथन एवं तर्क प्रारूप प्रश्न|15 Videos