Home
Class 11
CHEMISTRY
आप निम्नलिखित के लिए हरित रसायन का प्रयो...

आप निम्नलिखित के लिए हरित रसायन का प्रयोग किस प्रकार करेंगे?
I. प्रकाश रासायनिक धूम-कोहरे के नियंत्रण में।
II. कपड़ों की निर्जल धुलाई में हैलोजनीकृत विलायक तथा विरंजन में क्लोरीन के उपयोग से बचाव में।
III. संश्लेषित अपमार्जकों के उपयोग को कम करने में।
IV. पेट्रोल तथा डीजल के उपभोग को कम करने में।

A

केवल I तथा II

B

केवल II तथा III

C

केवल I तथा III

D

I,II,III तथा IV

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
A

I.कुछ पौधे जैसे पाईनस, जुनीपेरस, क्वेरकस, पायरस तथा विटिस, नाइट्रोजन ऑक्साइड (NO) का उपापचय कर सकते हैं। अत: इनके रोपण द्वारा प्रकाश रासायनिक धूम-कोहरे को नियंत्रित किया जा सकता है।
II. कपड़ों की निर्जल धुलाई में हैलोजनीकृत विलायक के स्थान पर उचित अपमार्जक के साथ द्रवीकृत `CO_2` तथा कपड़ों, कागज के विरंजन में `Cl_2` के स्थान पर `H_2O_2` के प्रयोग के अच्छे परिणाम आते हैं तथा जल का बहुत कम उपयोग होता है।
III. साबुन 100% जैवनिम्नीकृत होते हैं अतः इनका प्रयोग अपमार्जकों के स्थान पर किया जा सकता है। आजकल जैवनिम्नीकृत अपमार्जक भी उपलब्ध हैं अत: अजैवनिम्नीकृत कठोर अपमार्जक के स्थान पर इनका प्रयोग किया जाना चाहिए।
IV. (संपीडित प्राकृतिक गैस) CNG का प्रयोग किया जाना चाहिए क्योंकि यह बहुत कम प्रदूषण करती है। साथ ही, विद्युतीय वाहन के प्रयोग द्वारा भी पेट्रोल तथा डीजल की खपत कम की जा सकती है
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • पर्यावरणीय रसायन

    ARIHANT HINDI|Exercise प्रारम्भिक प्रश्नावली 1|3 Videos
  • पर्यावरणीय रसायन

    ARIHANT HINDI|Exercise प्रारम्भिक प्रश्नावली 2|5 Videos
  • परमाणु संरचना

    ARIHANT HINDI|Exercise प्रश्नवाली (स्तर 2 )|60 Videos
  • रसायन में कुछ मूलभूत सिद्धान्त

    ARIHANT HINDI|Exercise प्रारंभिक प्रश्नावली |7 Videos