Home
Class 12
PHYSICS
वक्तव्य I सामान्यतया पृथ्वी से प्रक्षेपि...

वक्तव्य I सामान्यतया पृथ्वी से प्रक्षेपित किए गए किसी प्रक्षेप्य का पथ परवलयाकार होता है, किन्तु बहुत अधिक ऊँचाई तक प्रक्षेपित करने पर इसका पथ दीर्घवृत्तीय होता है।
वक्तव्य II किसी प्रक्षेप्य का पथ पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण बल के प्रभाव से स्वतन्त्र होता है।

A

वक्तव्य | सत्य है, वक्तव्य II सत्य है, वक्तव्य II, वक्तव्य I का सही स्पष्टीकरण है।

B

वक्तव्य | सत्य है, वक्तव्य II सत्य है, वक्तव्य II, वक्तव्य I का सही स्पष्टीकरण नहीं है।

C

वक्तव्य | सत्य है, वक्तव्य II असत्य है।

D

वक्तव्य I असत्य है, वक्तव्य II सत्य है।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
C

सामान्य ऊँचाइयों तक, प्रक्षेप्प की पृथ्वी के केन्द्र से दूरी में पृथ्वी की त्रिज्या की तुलना में परिवर्तन नगण्य होता है। अतः प्रक्षेप्प लगभग एकसमान गुरुत्वीय क्षेत्र में गति करता है तथा इसका पथ परवलय होता है। परन्तु अधिक ऊँचाई तक जाने वाले प्रक्षेप्य के लिए गुरुत्वाकर्षण बल घट जाता है तथा प्रक्षेप्प का पथ दीर्घ वृत्ताकार हो जाता है।
Promotional Banner