Home
Class 12
BIOLOGY
पोषक चक्र से क्या समझते हैं ? इसके प्रका...

पोषक चक्र से क्या समझते हैं ? इसके प्रकारों का वर्णन करें।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

पारिस्थितिक तंत्र के विभिन्न घटकों के माध्यम से पोषक तत्वों की गतिशीलता एवं भंडारण को पोषण चक्र कहते हैं। इस प्रक्रिया द्धारा पोषकों का बार-बार उपयोग होता है। पोषक चक्र दो प्रकार के होते हैं-गैसीय एवं अवसादी। गैसीय प्रकार के चक्र (कार्बन) हेतु भंडार वायुमंडल या जलमंडल होता है, जबकि पृथ्वी की पटल (पपडी) अवसादी प्रकार के (फॉस्फोरस) पोषक का भण्डार होते हैं।

कार्बन-चक्र (Carbon cycle) यह चक्र वायुमण्डल, सागर तथा जीवित एवं मृतजीवों द्धारा संपन्न होता है। एक अनुमान के मुताबिक जैव मंडल में प्रकाश-संश्लेषण के द्धारा प्रतिवर्ष `4xx10^(13)` किग्रा. कार्बन का स्थिरीकरण होता है। एक महत्त्वपूर्ण कार्बन की मात्रा `CO_2` के रूप में उत्पादकों एवं उपभोक्ताओं के श्वसन क्रिया के माध्यम से वायुमण्डल में वापस आती है । इसे निम्नलिखित चित्र द्धारा निरूपित किया जा सकता है फॉस्फोरस चक्र (Phosphorus cycle)-फॉस्फोरस जैविक झिल्लियाँ, न्यूक्लिक अम्ल तथा कोशिकीय ऊर्जा स्थानांतरण प्रणाली का एक प्रमुख घटक है। फॉस्फोरस का प्राकृतिक भण्डारण चट्टानों में है जो कि फॉस्फेट के रूप में फॉस्फोरस को संचित किए हुए हैं। जब चट्टानों का अपक्षय होता है तो थोड़ी मात्रा में ये फॉस्फेट भूमि के विलयन में घुल जाते हैं एवं उन्हें पादपों की जडों द्धारा अवशोषित कर लिया जाता है। शाकाहारी और अन्य जानवर इन तत्त्वों को पादपों से ग्रहण करते हैं। इसे निम्न प्रकार प्रदर्शित किया जा सकता है
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • जीव विज्ञान

    S CHAND|Exercise जन्तु विज्ञान (वस्तुनिष्ठ प्रश्नोतर)|118 Videos
  • जीव विज्ञान

    S CHAND|Exercise जन्तु विज्ञान (रिक्त स्थानों की पूर्ति करें )|31 Videos
  • जीव विज्ञान

    S CHAND|Exercise वनस्पति विज्ञान (लघु उतरीय प्रश्नोतर)|49 Videos
  • QUESTION BANK

    S CHAND|Exercise रिक्त स्थानों की पूर्ति करें (पर्यावरणीय मुद्दे )|8 Videos
S CHAND-जीव विज्ञान-वनस्पति विज्ञान (दीर्घ उतरीय प्रश्नोतर)
  1. द्विबीजपत्री भ्रूण के विकास का वर्णन कीजिए ।

    Text Solution

    |

  2. पीड़क-प्रतिरोधी पौधे से आप क्या समझते हैं ? बेसीलस-यूरीजियेंसिस की भूम...

    Text Solution

    |

  3. पोषक चक्र से क्या समझते हैं ? इसके प्रकारों का वर्णन करें।

    Text Solution

    |

  4. प्रभावित का नियम क्या है ?

    Text Solution

    |

  5. बहुप्रभाविता (Pleiotropy) क्या है ? उदाहरण देकर समझाएँ।

    Text Solution

    |

  6. जाति के उद्भव में बहुगणिता की क्या भूमिका रही है ?

    Text Solution

    |

  7. असंगजनन एवं बहुभ्रूणता क्या है ?

    Text Solution

    |

  8. अनुलेखन क्या है ? अनुलेखन एकल की आरेखीय संरचना का वर्णन करें।

    Text Solution

    |

  9. आनुवंशिक कूट से क्या समझते हैं ? इसकी प्रमुख विशेषताओं का वर्णन करें।

    Text Solution

    |

  10. RNA एवं इसके प्रकार का वर्णन करें।

    Text Solution

    |

  11. वृद्धि मॉडल क्या है ? इसके उदाहरण दें।

    Text Solution

    |

  12. अलैंगिक तथा लैंगिक जनन में विभेद करें। कायिक जनन को प्रारूपिक अलैंगिक ...

    Text Solution

    |

  13. द्विसंकर संकरण (Dihybrid Cross) क्या है ? उदाहरण द्धारा समझाएँ।

    Text Solution

    |

  14. जैव प्रौद्योगिकी क्या है ? उसके प्रमुख सिद्धांतों का वर्णन करें।

    Text Solution

    |

  15. ट्रांसजेनिक जंतुओं के हानिकारक कुप्रभाव का वर्णन करें।

    Text Solution

    |

  16. अनुकूलन क्या है? जल में पाये जाने वाले जीवों में किस प्रकार का अनुकूलन...

    Text Solution

    |

  17. वायु प्रदूषण से क्या समझते हैं ?

    Text Solution

    |

  18. अम्ल वर्षा के दो कारक गैसों का नाम लिखेंI

    Text Solution

    |

  19. पीड़क-प्रतिरोधी पौधे से आप क्या समझते हैं ? बेसीलस-यूरीजियेंसिस की भूम...

    Text Solution

    |

  20. क्लोनिंग क्या है ? इसे जीन क्लोनिंग का उदाहरण देते हुए समझाएँ।

    Text Solution

    |