Home
Class 10
PHYSICS
2Omega, 3Omega तथा 6Omega के तीन प्रतिरो...

`2Omega, 3Omega` तथा `6Omega` के तीन प्रतिरोधकों को किस प्रकार संयोजित करेंगे कि संयोजन का कुल प्रतिरोध (i) `4Omega`, (ii) `1Omega`, (iii) `11Omega` हो?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

(i) पहले `3Omega` तथा `6Omega` के प्रतिरोधकों को पार्श्वक्रम में जोड़ेंगे-
`(1)/(R)=(1)/(R_(1))+(1)/(R_(2))=(1)/(3)+(1)/(6)=(2+1)/(6)=(3)/(6)`
`impliesR=(6)/(3)Omega=2Omega`
अब इस प्रकार प्राप्त `2Omega` को `2Omega` के प्रतिरोधक को श्रेणीक्रम में जोड़ेंगे।
तब समतुल्य प्रतिरोधक `=2Omega+2Omega=4Omega`
(ii) तीनो प्रतिरोधकों को पार्श्वक्रम में जोड़ने पर,
`(1)/(R_(P))=(1)/(2)+(1)/(3)+(1)/(6)=(3+2+1)/(6)=(6)/(6)`
`implies R_(P)=(6)/(6)=1Omega`
(iii) तीनो प्रतिरोधकों को श्रेणीक्रम में जोड़ने पर,
`R=R_(1)+R_(2)+R_(3)=2Omega+3Omega+6Omega=11Omega`
Promotional Banner