Home
Class 10
PHYSICS
जीवाश्म ईंधन क्या है जीवाश्म ईंधन को ऊर्...

जीवाश्म ईंधन क्या है जीवाश्म ईंधन को ऊर्जा का अनवीकरणीय स्रोत क्यों माना जाता है ? इसके दो उदाहरण दें।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

पेड़-पौधे एवं जन्तु के अवशेष करोड़ों वर्षों तक पृथ्वी के अन्दर दबकर ऑक्सीजन की अनुपस्थिति में अधिक ताप और दाब के कारण ईंधनों में परिवर्तित हो जाते हैं। ऐसे ही ईंधनों को जीवाश्म इंधन कहते हैं। जीवाश्म ईंधनों को बनने की प्रक्रिया अत्यन्त धीमी होती है और इसमें करोड़ों वर्ष का समय लगता है। जीवाश्म ईंधन के समाप्त हो जाने से पृथ्वी पुनः नये जीवाश्म ईंधन को तीव्रता से नहीं बना सकती है, इसलिए जीवाश्म ईंधन को ऊर्जा का अनवीकरणीय स्रोत कहा जाता है।
जीवाश्म ईंधन को दो उदाहरण - कोयला एवं पेट्रोलियम।
Promotional Banner