Home
Class 10
PHYSICS
सौर कुकर का उपयोग करने के क्या लाभ तथा ह...

सौर कुकर का उपयोग करने के क्या लाभ तथा हानियाँ हैं ? क्या ऐसे भी क्षेत्र हैं जहाँ सौर कुकरों की सीमित उपयोगिता है ?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

सौर कुकर का उपयोग करने के लाभ -
(i) इससे प्रदूषण उत्पन्न नहीं होता है।
(ii) इससे बने भोजन में पौष्टिक तत्व का क्षय नहीं होता है।
(ii) इसका उपयोग सरल है तथा इसके उपयोग में सौर ऊर्जा के लिए कुछ भी भुगतान नहीं करना पड़ता है।
सौर कुकर की हानियाँ -
(i) इसमें खाना बनाने में अधिक समय लेता है।
(ii) इसमें रात में या बादल वाले दिन में खाना बनाना संभव नहीं होता है।
(iii) इससे भुनने तथा तलने वाला भोजन नहीं बनाया जा सकता है। हाँ, ऐस भी क्षेत्र है जहाँ सौर कुकरों की सीमित उपयोगिता है जैसे ध्रुव पर तथा पहाड़ी क्षेत्र पर ।
Promotional Banner