Home
Class 8
BIOLOGY
किशोर बालकों का स्वर किशोर बालिकाओं के अ...

किशोर बालकों का स्वर किशोर बालिकाओं के अपेक्षा सामान्यतः भारी या भराने वाला क्यों होता है ?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

यौवनारम्भ में किशोरों के स्वर में परिवर्तन होता है जिसके कारण उनकी आवाज भर-भराने लगती है या आवाज फटने लगती है। ऐसा इसलिए होता है क्यूंकि यौवनारम्भ के समय लड़कों के स्वरयंत्र या लैरिंक्स में वृद्धि होने लगती है वृद्धि के पश्चात लड़कों का स्वरयंत्र बड़ा हो जाता है इसे गर्दन के बाहर उभार से स्पष्ट देखा जा सकता है जैसा की चित्र में दिखाया गया है। गर्दन के बाहर इस उभार को ऐडम्स एप्पल या कंठमणि कहते हैं।

जब आपके बड़े भाई या पिता जी घर में बात कर रहें हो या पानी पी रहें हो तब उनके गले में ऐडम्स एप्पल या कंठमणि को देखें वह ऊपर निचे उछलते हुए दिखाई देगा। स्वरयंत्र में वृद्धि के कारण ही लड़कों के आवाज में भारीपन होता है। लड़कों के स्वरयंत्र में कभी-कभी अनियंत्रित वृद्धि के कारण आवाज फटने लगती है परन्तु यह कुछ समय के लिए ही होता है।

लड़कियों का स्वरयंत्र लड़कों की अपेक्षाकृत छोटा होता है इसे बाहर से नहीं देखा जा सकता। स्वरयंत्र छोटा होने के कारण सामान्यतः लड़कियों का स्वर या आवाज उच्च तारत्व (पतली व तीखी) वाली होती है।

Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • किशोरावस्था

    DAS GUPTA|Exercise अभ्यासार्थ प्रश्न (वस्तुनिष्ठ प्रश्न) I. सही उत्तर का संकेताक्षर (क, ख, ग या घ) लिखें (केवल एक विकल्प सही है।)|6 Videos
  • किशोरावस्था

    DAS GUPTA|Exercise अभ्यासार्थ प्रश्न (वस्तुनिष्ठ प्रश्न) II. सही उत्तर का संकेताक्षर (क, ख, ग या घ) लिखें |4 Videos
  • किशोरावस्था

    DAS GUPTA|Exercise अभ्यासार्थ प्रश्न (लघु उत्तरीय प्रश्न)|7 Videos
  • कोशिका - संरचना तथा कार्य

    DAS GUPTA|Exercise अभ्यासार्थ प्रश्न (वस्तुनिष्ठ प्रश्न) कारण बताएँ। |2 Videos