Home
Class 8
BIOLOGY
मासिक चक्र या रजोधर्म या ऋतुस्राव चक्र क...

मासिक चक्र या रजोधर्म या ऋतुस्राव चक्र क्या है? वर्णन करें।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

केवल स्त्रियों में ही गर्भाशय विकसित होता जिसमे शिशु का जन्म सम्भव है। यौवनारम्भ चालू होने के साथ अंडाणु विकसित होने लगते है। अंडाशयों में एक अंडाणु विकसित होता है तथा 28 से 30 दिनों के अंतराल में किसी एक अंडाशय द्वारा अंडाणु निर्मोचित (release) होता है इस समय गर्भाशय की दिवार मोटी हो जाती है जिससे वह अंडाणु के निषेचन (प्रवेश) के पश्चात युग्मनज को ग्रहण कर सके और गर्भधारण हो सके।

यदि अंडाणु का निषेचन नहीं होता हो ऐसी स्थिति में अंडाणु तथा गर्भाशय की मोटी दिवार की स्तर रुधिर वाहिकाओं के साथ बाहर निकाल दिए जाते है जिससे स्त्रियों में रक्त का स्त्राव होता है जिसे ऋतुस्त्राव या रजोधर्म कहते हैं। ऋतुस्त्राव एक महीने में या 28 से 30 दिनों में एक बार होता है।

पहला स्त्राव यौवनारम्भ के समय होता है जिसे रजोदर्शन कहते है। शुरू-शरू में ऋतुस्त्राव चक्र के समय में अनियमितता हो सकती है परन्तु धीरे-धीरे कुछ समय के बाद यह नियमित हो जाता है। लगभग 45 से 50 वर्ष की आयु के बाद ऋतुस्त्राव रुक जाता है ऋतुस्त्राव के रुकने को रजोनिर्वृत्ती कहते हैं।

ऋतुस्त्राव चक्र का नियंत्रण हार्मोन के द्वारा होता है। इस चक्र में अंडाणु का परिपक्व होना, अंडाणु का निषेचन होना, गर्भाशय की दिवार का मोटा होना, निषेचन न होने पर मोटी परत का टूटना और बाहर निकलना शामिल है। अगर निषेचन हो जाता है तो वह गर्भाशय में स्थापित हो जाता है और गर्भाशय में विकसित होने लगता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • किशोरावस्था

    DAS GUPTA|Exercise अभ्यासार्थ प्रश्न (वस्तुनिष्ठ प्रश्न) I. सही उत्तर का संकेताक्षर (क, ख, ग या घ) लिखें (केवल एक विकल्प सही है।)|6 Videos
  • किशोरावस्था

    DAS GUPTA|Exercise अभ्यासार्थ प्रश्न (वस्तुनिष्ठ प्रश्न) II. सही उत्तर का संकेताक्षर (क, ख, ग या घ) लिखें |4 Videos
  • किशोरावस्था

    DAS GUPTA|Exercise अभ्यासार्थ प्रश्न (लघु उत्तरीय प्रश्न)|7 Videos
  • कोशिका - संरचना तथा कार्य

    DAS GUPTA|Exercise अभ्यासार्थ प्रश्न (वस्तुनिष्ठ प्रश्न) कारण बताएँ। |2 Videos