Home
Class 8
BIOLOGY
जल प्रदूषण के विभिन्न मानव जनित स्रोतों ...

जल प्रदूषण के विभिन्न मानव जनित स्रोतों का वर्णन करें।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

अपशिष्ट पदार्थों को जल में बहाना - बच्चों बहुत से शहरों, नगरों एवं गावों में लोग विभिन्न प्रकार के अपशिष्ट जैसे - घर से निकला अपशिष्ट पदार्थ, कूड़ा-कचरा, मृत जीवों के अवशेष, अनुपचारित वाहित मल आदि को सीधे नदी एवं नालों में फेंक देते हैं। ये नदी, नाले अंत में जाकर किसी बड़े नदियों में मिल जाते हैं जिसके कारण बड़े स्तर पर इन नदियों का जल प्रदूषित हो जाता है। इसका एक प्रत्यक्ष उदाहरण देखते हैं।

उद्योगों द्वारा - उद्योगों में भी जल का उपयोग विभिन्न कारों के लिए किया जाता है, जिसके बाद बाहर निकलने वाले अपशिष्ट जल को रासायनिक अपशिष्ट पदार्थों के साथ नदियों में बहा दिया जाता है। इस प्रकार उद्योगों के कारण भी जल प्रदूषित होता है। कुछ उद्योग जैसे - तेल परिष्कारणशालाएँ, कागज फैक्ट्रियाँ, वस्त्र तथा चीनी मिलें तथा रासायनिक फैक्ट्रियाँ आदि ये अभी जल में रासायनिक संदूषित करते हैं। इनसे निकले रसायनों में आर्सेनिक, लेड एवं फ्लुओराइड होते हैं।

पीड़कनाशकों का उपयोग - बच्चों आप यह तो जानते ही होंगे कि पीड़कनाशकों का उपयोग कहाँ किया जाता है ? पीड़कनाशकों का उपयोग किसानों द्वारा खेतों में फसलों को बीमारियों से बचाने के लिए किया जाता है। परंतु इसके ज्यादा उपयोग से मृदा दूषित होती है तथा इनसे होकर बहने वाला जल भी प्रदूषित होता है। पीड़कनाशकों को रासायनिक प्रक्रियाओं के द्वारा बनाया जाता है, जिसके कारण यह जल एवं मृदा दोनों को प्रदूषित करते हैं। इनके द्वारा दूषित जल भूमि के अंदर रिसकर भौम जल को भी प्रभावित करता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • वायु और जल का प्रदूषण

    DAS GUPTA|Exercise अभ्यासार्थ प्रश्न (वस्तुनिष्ठ प्रश्न) I. सही उत्तर का संकेताक्षर (क, ख, ग या घ) लिखें (केवल एक विकल्प सही है।)|7 Videos
  • वायु और जल का प्रदूषण

    DAS GUPTA|Exercise अभ्यासार्थ प्रश्न (वस्तुनिष्ठ प्रश्न) II. सही उत्तर का संकेताक्षर (क, ख, ग या घ) लिखें (एक-से-अधिक विकल्प सही हैं।) |6 Videos
  • वायु और जल का प्रदूषण

    DAS GUPTA|Exercise अभ्यासार्थ प्रश्न (लघु उत्तरीय प्रश्न)|9 Videos
  • फसल उत्पादन एवं प्रबंधन

    DAS GUPTA|Exercise अभ्यासार्थ प्रश्न (वस्तुनिष्ठ प्रश्न) VI. कारण बताए|4 Videos
  • सूक्ष्मजीव

    DAS GUPTA|Exercise अभ्यासार्थ प्रश्न (वस्तुनिष्ठ प्रश्न) IV. सही/गलत का चयन करें।|6 Videos