Home
Class 9
CHEMISTRY
आपको रेत, लौह छीलन, अमोनियम क्लोराइड तथा...

आपको रेत, लौह छीलन, अमोनियम क्लोराइड तथा सोडियम क्लोराइड युक्त मिश्रण दिया गया हैं इस मिश्रण से इन अव्यवों को पृथक करने के लिये प्रयुक्त प्रक्रियाओं को सुझाईए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

दिये गये मिश्रण के अव्यवों को पृथक करने की प्रक्रिया के सुझाव :
1. सर्वप्रथम मिश्रण को एक पात्र में रखकर उसमें चुंबक घुमाते हैं जिससे लौह छीलन पृथक हो जाती है। इसे चुंबक से पृथक कर अलग रख लेते हैं।
2. मिश्रण में से उर्ध्वपातन की प्रक्रिया द्वारा उर्ध्वपातन अमोनियम क्लोराइड का पृथक कर लेते हैं।
3. शेष मिश्रण को जल में घोलते हैं जिससे सोडियम क्लोराइड जल में घुलनशील होने के कारण घुल जाता है तथा रेत नीचे तली में बैठ जाती है।
4. इस विभाजन को फिल्टर पत्र से छानते हैं तो रेत फिल्टर पत्र के ऊपर अवशेष के रुप में बचता है तथा सोडियम क्लोराइड निस्यंद (फिल्ट्रेट) के रुप में बीकर में एकत्र हो जाता है।
5. सोडियम क्लोराइड वाले निस्यंद विलयन को गर्म करते हैं तो जल वाष्पीकृत होकर उड़ जाता है तथा सोडियम क्लोराइड के क्रिस्टल शेष रह जाते हैं।
Promotional Banner