Home
Class 9
CHEMISTRY
रदरफोर्ड के मॉडल को सचित्र समझाईये।...

रदरफोर्ड के मॉडल को सचित्र समझाईये।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

रदरफोर्ड ने स्वर्ण पत्र पर `alpha` कणों की बौछार करके निम्न तथ्य दिये -
1. अधिकांश `alpha` कण स्वर्ण पत्र के आरपार सीधी रेखा में निकल जाते हैं।
2. कुछ `alpha` कण विभिन्न कोणों में विक्षेपित हो जाते हैं।
3. हजारों `alpha` कणों में से एक `alpha` कण नाभिक से टकराकर अपने मार्ग पर वापस लौटता है।

उपरोक्त तथ्यों के आधार पर रदरफोर्ड ने निम्न निष्कर्ष दिये-
1. परमाणु के बीच का अधिकांश भाग खोखला एवं आवेशहीन है जिसके कारण अधिकांश `alpha` कण स्वर्णपत्र के आरपार निकल जाते हैं।
2. `alpha` कण एवं नाभिक पर समान आवेश होन के कारण कुछ `alpha` कणों का विभिन्न कोंणों में विक्षेपित हो जाते हैं।
3. हजारों `alpha` कणों में से एक `alpha` कण अपने मार्ग पर वापस लौटता है क्योकि परमाणु का नाभिक अत्याधिक छोटा एवं कठोर है।
Promotional Banner