Home
Class 9
CHEMISTRY
सिलिकॉन और ऑक्सीजन का उदाहरण देते हुए सं...

सिलिकॉन और ऑक्सीजन का उदाहरण देते हुए संयोजकता की परिभाषा दीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

संयोजकता-"किसी परमाणु द्वारा अपनी बाह्यतम कक्ष को पूर्णरूप से भरने के लिए इलेक्ट्रॉनों का परस्पर साझा करने या उनको ग्रहण करने अथवा उन्हें त्यागने की आवश्यकता होती है। इस प्रकार अष्टक बनाने के लिए साझा किए गये या ग्रहण किए गए या त्यागे गए इलेक्ट्रॉनों की संख्या उस परमाणु की संयोजकता कहलाती है।"
उदाहरण1.ऑक्सीजन (O) – 8 = 2, 6 के बाह्यतम कोश में 6 इलेक्ट्रॉन हैं। यह अष्टक बनाने के लिए 2 इलेक्ट्रॉन ग्रहण करेगा। अतः इसकी संयोजकता 2 हुई।
2.सिलिकॉन(Si) - 14 = 2, 8, 4 के बाह्यतम कोश में 4 इलेक्ट्रॉन हैं। यह अष्टक पूर्ण करने के लिए यह 4 इलेक्ट्रॉन त्यागेगा या 4 इलेक्ट्रॉन ग्रहण करेगा। इस प्रकार इसकी संयोजकता 4 हुई।
Promotional Banner