Home
Class 9
PHYSICS
वेग समय ग्राफ की सहायता से गति संबंधी प्...

वेग समय ग्राफ की सहायता से गति संबंधी प्रथम समीकरण `v=u+at` ज्ञात करो।

लिखित उत्तर

Verified by Experts


ग्राफ से स्पष्ट है कि वस्तु का प्रारम्भिक वेग u है (बिन्दु A पर) और t समय में बढ़कर v हो जाता है (बिन्दु E पर) वेग एक समान त्वरण a से बढ़ रहा है।
ग्राफ में OA = CD = u (प्रारम्भिक वेग)
OE = BC = v (अंतिम वेग)
OC = t (समय)
अब BC = BD + CD
BC = BD + OA
v = BD+ u........(1)
पुन: चूंकि त्वरण = वेग में परिवर्तन / समय
अत: `a=(BD)/(t)`
या BD=at
समीकरण (1)में मान रखने पर v=at + u
या v=u+at
Promotional Banner