Home
Class 10
BIOLOGY
नामांकित चित्र की सहायता से दिखाइए कि प्...

नामांकित चित्र की सहायता से दिखाइए कि प्रकाश संश्लेषण के लिए क्लोरोफिल आवश्यक है ।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

प्रयोग— एक क्रांटन या कोलियस की चित्तीदार पत्ती को तोड़ें। उसकी हरी और सफेद चित्तियों को रेखांकित करें। इस पत्ती को बीकर में रखे पानी में डालकर कुछ देर उबालें और उबालने के पश्चात उसे गर्म ऐल्कोहॉल या स्प्रिट में डाल दें। अब इस ऐल्कोहॉल वाले बीकर को वाटर बाथ में रखकर उबालें (थोड़ी देर में आप देखेंगे कि स्प्रिट हरे रंग का होता जा रहा है) क्योंकि पत्ती में मौजूद हरा वर्णक क्लोरोफिल पत्ती से निकलकर धीरे-धीरे ऐल्कोहॉल में घुल जाता है। जब पत्ती रंगहीन, अर्थात हल्के पीले रंग या सफेद हो जाए तो बीकर को ठंडा होने के लिए छोड़ दें। ठंडा होने के बाद पत्ती को पानी में अच्छी तरह धो डालें। इसके बाद इस पत्ती को पेट्रीडिश में रखकर उसपर आयोडीन की कुछ बूंदें डालें। आप पाएंगे कि पत्ती का हरी चित्तियोंवाला भाग गाढ़ा नीला रंग का हो जाता है, परंतु पत्ती का सफेद चित्तियोंवाला भाग नीला नहीं होता है। इसका अर्थ यह हुआ कि सफेद भाग पर आयोडीन का कोई असर नहीं हुआ। ऐसा क्यों हुआ? हरी चित्तियोंवाले भाग में चूँकि क्लोरोफिल मौजूद था, इसीलिए उस हिस्से में प्रकाश-संश्लेषण की प्रक्रिया हुई, जिससे उसमें मंड का निर्माण भी हुआ, परंतु पत्ती के सफेद चित्तियोंवाले भाग में क्लोरोफिल अनुपस्थित होता है, इसलिए उस भाग में न तो प्रकाश-संश्लेषण की प्रक्रिया हुई और न ही मंड या स्टार्च का निर्माण हुआ। इससे यह साबित होता है कि बिना क्लोरोफिल के प्रकाशसंश्लेषण की प्रक्रिया संपन्न नहीं हो सकती।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • जैव प्रक्रम- पोषण

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (वस्तुनिष्ठ प्रश्न)|30 Videos
  • जैव प्रक्रम- पोषण

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (अतिलघु उत्तरीय प्रश्न )|40 Videos
  • जैव प्रक्रम- पोषण

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अभ्यासार्थ प्रश्न (लघु उत्तरीय प्रश्न) |13 Videos
  • जनन

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न )|6 Videos
  • नियंत्रण और समन्वय

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न )|6 Videos
KIRAN PUBLICATION-जैव प्रक्रम- पोषण -अभ्यासार्थ प्रश्न (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)
  1. पोषण क्या है ? जीवों में होने वाली विभिन्न पोषण विधियों का वर्णन करे |

    Text Solution

    |

  2. प्रकाशसंश्लेषण-प्रक्रिया को संक्षेप में समझाएँ।

    Text Solution

    |

  3. नामांकित चित्र की सहायता से दिखाइए कि प्रकाश संश्लेषण के लिए क्लोरोफिल...

    Text Solution

    |

  4. प्रयोग द्वारा सिद्ध कीजिए की प्रकाश-शांश्लेषण के लिए CO(2) आवश्यक है।

    Text Solution

    |

  5. अमीबा का भोजन क्या है ? अमीबा के पोषण का वर्णन करें।

    Text Solution

    |

  6. मनुष्य के आहारनाल की रचना का वर्णन करें।

    Text Solution

    |

  7. मनुष्य के आहारनाल में पाचन की क्रिया का वर्णन करें।

    Text Solution

    |

  8. मनुष्य के आहारनाल का एक स्वच्छ नामांकित चित्र बनाएँ। वर्णन की आवश्यकता...

    Text Solution

    |