Home
Class 10
BIOLOGY
मनुष्य के आहारनाल की रचना का वर्णन करें।...

मनुष्य के आहारनाल की रचना का वर्णन करें।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

मनुष्यों के आहारनाल- मनुष्य के आहारनाल निम्नलिखित हैं
(i) मुख गुहा—मनुष्य मुख द्वारा भोजन ग्रहण करता है। मुख में स्थित दाँत भोजन के कणों को चबाते हैं जिससे भोज्य पदार्थ छोटे-छोटे कणों में विभक्त हो जाता है। लार-ग्रंथियों से निकली लार भोजन में अच्छी तरह मिल जाती है। लार में उपस्थित एंजाइम भोज्य पदार्थ में उपस्थित मंड (स्टार्च) को शर्करा (ग्लूकोज) में बदल देता है। लार भोजन को लसदार चिकना और लुग्दीदार बना देता है, जिससे भोजन ग्रसिका में से होकर असानी से आमाशय में पहुँच जाता है।
(ii) आमाशय- जब भोजन आमाशय में पहुँचता है तो वहाँ भोजन का मंथन होता है जिससे भोजन और छोटे-छोटे कणों में टूट जाता है। भोजन में नमक का अम्ल मिलता है जो माध्यम को अम्लीय बनाता है तथा भोजन को सड़ने से रोकता है। आमाशयी पाचक रस में उपस्थित एंजाइम प्रोटीन को छोटे-छोटे अणुओं में तोड़ देता है।
(iii) ग्रहणी- आमाशय में पाचन के बाद जब भोजन ग्रहणी में पहुँचता है तो यकृत में आया पित्त रस भोजन से अभिक्रिया करके वसा का पायसीकरण कर देता है तथा माध्यम का क्षारीय बनाता है जिससे अग्नाशय से आये पाचक रस में उपस्थित एंजाइम क्रियाशील हो जाते हैं और भोजन में उपस्थित प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट एवं वसा का पाचन कर देते हैं।
(iv) क्षुद्रांत्र - ग्रहणी में पाचन के बाद जब भोजन क्षुद्रांत्र में पहुँचता है तो वहाँ आंत्र रस में उपस्थित एंजाइम बचे हुए अपरिचत प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट तथा वसा का पाचन कर देते हैं। आंत्र की विलाई द्वारा पचे हुए भोजन का अवशोषण कर लिया जाता है तथा अवशोषित भोजन रक्त में पहुँचा दिया जाता है।
(v) बड़ी आंत्र (मलाशय)-क्षद्रांत्र में भोजन के पाचन एवं अवशोषण के बाद जब भोजन बड़ी आंत्र में पहुंचता है तो वहाँ पर अतिरिक्त जल का अवशोषण कर लिया जाता है, बड़ी आंत्र में भोजन का पाचन नहीं होता। भोजन का अवशिष्ट (अतिरिक्त) भाग यहाँ पर एकत्रित होता रहता है तथा समय-समय पर मल द्वारा शरीर से निकाल दिया जाता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • जैव प्रक्रम- पोषण

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (वस्तुनिष्ठ प्रश्न)|30 Videos
  • जैव प्रक्रम- पोषण

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (अतिलघु उत्तरीय प्रश्न )|40 Videos
  • जैव प्रक्रम- पोषण

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अभ्यासार्थ प्रश्न (लघु उत्तरीय प्रश्न) |13 Videos
  • जनन

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न )|6 Videos
  • नियंत्रण और समन्वय

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न )|6 Videos
KIRAN PUBLICATION-जैव प्रक्रम- पोषण -अभ्यासार्थ प्रश्न (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)
  1. पोषण क्या है ? जीवों में होने वाली विभिन्न पोषण विधियों का वर्णन करे |

    Text Solution

    |

  2. प्रकाशसंश्लेषण-प्रक्रिया को संक्षेप में समझाएँ।

    Text Solution

    |

  3. नामांकित चित्र की सहायता से दिखाइए कि प्रकाश संश्लेषण के लिए क्लोरोफिल...

    Text Solution

    |

  4. प्रयोग द्वारा सिद्ध कीजिए की प्रकाश-शांश्लेषण के लिए CO(2) आवश्यक है।

    Text Solution

    |

  5. अमीबा का भोजन क्या है ? अमीबा के पोषण का वर्णन करें।

    Text Solution

    |

  6. मनुष्य के आहारनाल की रचना का वर्णन करें।

    Text Solution

    |

  7. मनुष्य के आहारनाल में पाचन की क्रिया का वर्णन करें।

    Text Solution

    |

  8. मनुष्य के आहारनाल का एक स्वच्छ नामांकित चित्र बनाएँ। वर्णन की आवश्यकता...

    Text Solution

    |