Home
Class 10
BIOLOGY
पौधों में खाद्य पदार्थों के परिवहन की क्...

पौधों में खाद्य पदार्थों के परिवहन की क्रिया कैसे संपन्न होती है ? सचित्र वर्णन करें।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

पौधों में खाद्य पदार्थों एवं अन्य पदार्थों जैसे एमीनो अम्ल का स्थानांतरण पौधों में सदा अधिक सांद्रतावाले भागों से कम सांद्रता वाले भागों की ओर होता है। अधिक सांद्रता वाले भागों को संभरण-सिरे (Supply end) और कम सांद्रता वाले भागों को उपयोग-सिरे (Consumption end) कहते हैं। खाद्य पदार्थों का स्थानांतरण फ्लोएम की चालनी नालिकाओं द्वारा होता है।
ये नलिकाएँ अत्यन्त छोटे छिद्रोंवाले प्लेट (Sieve plate) से जुड़ी रहती हैं। अत: ये नलिकाएँ खाद्य पदार्थों के स्थानांतरण के लिए विशेष रूप से उपयुक्त हैं।

इस प्रकार पौधों में जल तथा खनिज लवणों के परिवहन के लिए एक तंत्र होता है जो जड़ से पौधों की ऊपरी भागों की ओर एकदिशीय (Unidirectional) पथ में गति करता है। खाद्य पदार्थों के स्थानांतरण के लिए एक अलग तंत्र होता है जो पत्तियों से नीचे की ओर अधोमुखी या संचयन अंगों, जैसे संचयी जड़ से ऊपर की ओर उपरिमुखी द्विदिशीय (bidirectional) पथ में गति करता है। इस प्रकार पौधों में परिवहन के लिए दो स्वतंत्र पथ पाए जाते हैं। जल तथा खनिज लवणों का जाइलम से होनेवाले परिवहन को भौतिक बलों (मूल दाब, वाष्पोत्सर्जन आदि) द्वारा समझा जा सकता है, लेकिन खाद्य पदार्थो का फ्लोएम से होनेवाले स्थानांतरण में ऊर्जा का उपयोग होता है। फ्लोएम पौधों की आवश्यकतानुसार खाद्य पदार्थों का स्थानांतरण विभिन्न भागों में करता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • परिवहन

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (वस्तुनिष्ठ प्रश्न)|10 Videos
  • परिवहन

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (अतिलघु उत्तरीय प्रश्न )|41 Videos
  • परिवहन

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अभ्यासार्थ प्रश्न ( लघु उत्तरीय प्रश्न) |10 Videos
  • नियंत्रण और समन्वय

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न )|6 Videos
  • प्राकृतिक संसाधन का प्रबंधन

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न एव उनके उत्तर (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न )|14 Videos