Home
Class 10
BIOLOGY
मुनष्य के रक्त की संरचना का वर्णन करें।...

मुनष्य के रक्त की संरचना का वर्णन करें।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

रक्त एक तरल ऊतक है। इसे परिवहनयोजी ऊतक भी कहा जाता है। इसमें 55-60% हिस्सा जलीय घोल के रूप में पाया जाता है। इसे प्लाज्मा कहते हैं। शेष भाग में रक्त कोशिकाएँ पायी जाती हैं, रक्त गाढ़ा क्षारीय तरल पदार्थ हैं। इनकी संरचना इस प्रकार है -
(i) प्लाज्मा यह हल्के पीले रंग का चिपचिपा द्रव है। यह रक्त में लगभग 55 से 60 प्रतिशत होता है। इसमें 90% जल, 7% प्रोटीन, 0.9% अकार्बनिक लवण, 0.18% ग्लूकोज, 0.5% वसा तथा शेष कार्बनिक पदार्थ होते हैं।
(ii) रक्त कोशिकाएँ आयतन के हिसाब से यह कुल रक्त के करीब 40-48 प्रतिशत भाग है। स्त्रियों में इसकी संख्या कम तथा पुरुषों में अधिक होती है। ये तीन प्रकार की होती है
(i) लाल रक्त कण, (ii) श्वेत रक्त कण, (iii) प्लेटलेट्स या रक्त पट्टिकाणु।
(iii) लाल रक्त कण इसमें एक विशेष प्रकार का प्रोटीन वर्णक लौहयुक्त हीमोग्लोबिन पाया जाता है। हीमोग्लोबिन के कारण रक्त का रंग लाल दिखाई देता है। यह ऑक्सीजन का वाहक होता है। एक किलोग्राम हीमोग्लोबिन 1.3 मिली लीटर ऑक्सीजन हो सकता है। मनुष्य प्रतिदिन लगभग 30 लाख लाल रक्त कणों का निर्माण करता है और इतना ही नष्ट भी होते रहता है। लाल रक्त कोशिकाएँ शरीर में श्वसन के द्वारा लिए गए ऑक्सीजन से संयोग कर ऑक्सी हीमोग्लोबिन बनाता है। इससे इसका रंग गुलाबी या लाल होता है।
(ii) श्वेत रक्त कण ये अनियंत्रित आकार की न्यूक्लियस युक्त कोशिकाएँ हैं। ये रंगहीन कोशिकाएँ हैं। इनके कुछ कोशिकाओं के जीवद्रव्य में दानेदार कण पाये जाते हैं। जिनकी प्रकृति अम्लीय, क्षारीय या उभयनिष्ठ हो सकता है। इनकी संख्या लाल रक्त कणिका से कम होती है श्वेत रक्त कणिकाएँ हमारे शरीर की सुरक्षा प्रहरी का कार्य करती हैं। ये अलग-अलग रोगाणुओं से लड़ने के लिए अलग-अलग प्रकार के एंटीबॉडी बनाकर रासायनिक युद्ध करते हैं तथा हमारे शरीर को रोगाणु से रक्षा करते हैं।
(iii) रक्त पट्टिकाणु-यह अनियंत्रित आकार का तारानुमा कोशिकाएँ हैं। इनकी संख्या प्रति घन मिलीमीटर 1.5 से 3 लाख तक होती है। इसे बिंबाणु या थ्रोम्बोसाइट्स भी कहते हैं। यह रक्त को थक्का बनने में सहायता कस्ते हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • परिवहन

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (वस्तुनिष्ठ प्रश्न)|10 Videos
  • परिवहन

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (अतिलघु उत्तरीय प्रश्न )|41 Videos
  • परिवहन

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अभ्यासार्थ प्रश्न ( लघु उत्तरीय प्रश्न) |10 Videos
  • नियंत्रण और समन्वय

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न )|6 Videos
  • प्राकृतिक संसाधन का प्रबंधन

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न एव उनके उत्तर (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न )|14 Videos