Home
Class 10
BIOLOGY
मनुष्य के हृदय की रचना एवं कार्यविधि लिख...

मनुष्य के हृदय की रचना एवं कार्यविधि लिखिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

हृदय शरीर के सभी भागों से अशुद्ध रक्त को ग्रहण करता है। वह उस अशुद्ध रक्त को ऑक्सीजन के द्वारा शुद्ध करने के लिए फेफड़े में भेजता है। हृदय पुनः उस शुद्ध रक्त को फेफड़े से ग्रहण करता है और शरीर के विभिन्न भागों में पम्प कर देता है जिससे सम्पूर्ण शरीर में रक्त का परिसंचरण होता है। यह कार्य हृदय की पेशीय भित्ति के संकुचन के द्वारा संपन्न होता है। हृदय के वेश्मों-अलिंद और निलय में बारी-बारी से संकुचन तथा शिथिलन होता है। हृदय के वेश्मों का संकुचन सिस्टाल तथा शिथिलन डायस्टॉल कहलाता है। शरीर के विभिन्न भागों से अशुद्ध रक्त दो अग्र महाशिराओं एवं एक पश्च महाशिरा के द्वारा दायें अलिंद में पहुँचता है। फेफड़ों से शुद्ध रक्त फुफ्फुस शिराओं के द्वारा बायें अलिंद में पहुँचता है। इसके बाद दोनों अलिंदों में संकुचन तथा साथ-साथ दोनों निलय में शिथिलन होता है। फलतः अशुद्ध रक्त दायें अलिंद में दायाँ अलिंद निलय छिद्र के द्वारा दायें निलय में तथा शुद्ध रक्त बायें अलिंद से बायें अलिंद निलय छिद्रों के द्वारा बायें निलय में पहुंच जाता है। जब दोनों अलिंद खाली हो जाते हैं तथा दोनों निलय रक्त से भर जाते हैं तब निलयों में संकुचन तथा अलिंदों में संकुचन होता है। इस समय दायाँ अलिंद-निलय छिद्र द्विदली कपाट के द्वारा बंद हो जाते हैं। इसके फलस्वरूप दायें निलय से अशुद्ध रक्त फुफ्फुस धमनियों द्वारा फेफड़े में चला जाता है। जहाँ गैसीय आदान-प्रदान के द्वारा शुद्ध होता है, इसी समय बायें निलय में पहुँचा शुद्ध रक्त महाधमनी में पहुँचता है और फिर वहाँ से विभिन्न धमनियों के द्वारा शरीर के सभी भागों में संचारित होता है। इस प्रकार हृदय अपना कार्य सम्पन्न करता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • परिवहन

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (वस्तुनिष्ठ प्रश्न)|10 Videos
  • परिवहन

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (अतिलघु उत्तरीय प्रश्न )|41 Videos
  • परिवहन

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अभ्यासार्थ प्रश्न ( लघु उत्तरीय प्रश्न) |10 Videos
  • नियंत्रण और समन्वय

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न )|6 Videos
  • प्राकृतिक संसाधन का प्रबंधन

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न एव उनके उत्तर (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न )|14 Videos