Home
Class 10
BIOLOGY
वाष्पोत्सर्जन से आप क्या समझते है? पौ...

वाष्पोत्सर्जन से आप क्या समझते है? पौधों में इसके महत्व का वर्णन कीजिए ।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

पादप में पत्तियों की सतह से तथा प्ररोह के अन्य हिस्सों से वातावरण में जल की जलवाष्प के रूप में हानि को वाष्पोत्सर्जन कहते हैं।
पादपों में वाष्पोत्सर्जन का अत्यधिक महत्व है। इसके प्रमुख लाभ निम्नांकित हैं
(a) शीतलन प्रभाव वाष्पन तापमान को कम करता है। इसलिए वाष्पोत्सर्जन कड़ी धूप के दिनों में पादपों के लिए लाभप्रद है।
(b) चूषण बल-वाष्पोत्सर्जन पादप के शिखर पर चूषण बल उत्पन्न करके रस से ऊपर चढ़ने में मदद करता है। पत्तियों में वाष्पन कोशिका रस को सान्द्र करता है तथा उनका परासरण दाब बढ़ाता है। यह जल को नीचे स्तर की कोशिकाओं से क्रमबद्ध रूप में ऊपर की ओर खींचता है, अतः अन्त में मृदा से जल के परासरण द्वारा अवशोषण में मदद करता है।
(c) जल का वितरण क्योंकि पत्तियाँ शाखाओं के शिखरों पर स्थापित होती हैं, अतः पत्तियों की सतह से वाष्पोत्सर्जन, जल को पत्तियों की ओर खींचता है और इस प्रकार पादप शरीर के सभी हिस्सों में जल का वितरण करता है।
(d) आधिक्य जल का निकालना-जड़ें निरन्तर बहुत बड़ी मात्रा में जल का अवशोषण करती हैं। वाष्पोत्सर्जन एक बहुत प्रभावी तरीका है जिसके द्वारा आधिक्य जल निकाला जा सकता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • परिवहन

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न )|20 Videos
  • नियंत्रण और समन्वय

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न )|6 Videos
  • प्राकृतिक संसाधन का प्रबंधन

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न एव उनके उत्तर (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न )|14 Videos