Home
Class 10
BIOLOGY
रक्तदाब किसे कहते हैं ? इसे कैसे मापते ह...

रक्तदाब किसे कहते हैं ? इसे कैसे मापते हैं? रक्त चाप अधिक बढ़ जाने से क्या क्षति हो सकती है?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

रक्त वाहिकाओं की दीवारों के विरुद्ध जो दाब लगता है उसे रक्तदाब कहते हैं। यह दाब शिराओं की अपेक्षा धमनियों में बहुत अधिक होता है। धमनी के अंदर रक्त का दाब निलय प्रकुंचन के दौरान प्रकुंचन दाब तथा निलय अनुशिथिलन के दौरान धमनी के अंदर का दाब अनुशिथिलन दाब कहलाता है। सामान्य प्रकुंचन दाब लगभग 120 मिमी (पारा) तथा अनुशिथिलन दाब लगभग 80 मिमी (पारा) होता है।

स्फाइग्मोमैनोमीटर नामक यंत्र से रक्तदाब मापा जाता है। उच्च रक्तदाब को अति तनाव भी कहते हैं और इसका कारण धमनिकाओं का सिकुड़ना है। इससे रक्त प्रवाह में प्रतिरोध बढ़ जाता है। इससे आँख, मस्तिष्क आदि अंगों की धमनी फट सकती है। इससे आंतरिक रक्तस्रावण हो सकता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • परिवहन

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न )|20 Videos
  • नियंत्रण और समन्वय

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न )|6 Videos
  • प्राकृतिक संसाधन का प्रबंधन

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न एव उनके उत्तर (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न )|14 Videos