Home
Class 10
BIOLOGY
मनुष्य में वृक्क तथा सहायक उत्सर्जी अंगो...

मनुष्य में वृक्क तथा सहायक उत्सर्जी अंगों के बारे में लिखिए

लिखित उत्तर

Verified by Experts

मनुष्य में वृक्क प्रमुख उत्सर्जी अंग है। उससे संबद्ध उत्सर्जी अंग मूत्र वाहिनी, मूत्राशय तथा मूत्र मार्ग है। मनुष्य में एक जोड़ा वृक्क होता है। प्रत्येक वृक्क उदर गहा की पृष्ठीय देहभित्ति से सटे हुए कशेरुकदण्ड के दोनों ओर स्थित होते हैं। बायाँ वृक्क दायें वृक्क की अपेक्षा कुछ ऊपर स्थित होता है। प्रत्येक वृक्क ठोस, गहरे भूरे-लाल रंग का होता है तथा इसका आकार सेम के बीज के समान होता है। यह लगभग 10 सेमी. लम्बा, 5-6 सेमी. चौड़ातथा 2.5 से 4 सेमी. मोटा होता है। वृक्क की बाहरी सतह उन्नतोदर तथा भीतरी सतह नतोदर होती है। प्रत्येक वृक्क की भीतरी नतोदर सतह जाइलम कहलाती है। इसी जगह से वृक्क धमनी वृक्क में प्रवेश करती है तथा वृक्क शिरा बाह्य निकलती है। वृक्क के जाइलम से एक मूत्रवाहिनी निकलती है। मूत्रवाहिनी का शीर्ष भाग मोटा होता है। प्रत्येक मूत्रवाहिनी पीछे की ओर मूत्राशय में खुलती है। मूत्राशय नाशपाती की आकार की पतली दीवार वाली एक थैलीनुमा रचना है। जो उदर गुहा के पिछले भाग में रेक्टम के नीचे स्थित होता है। मूत्राशय के पिछले भाग से नली निकलती है जिसे मूत्र मार्ग कहते हैं। निकलती हुई मूत्र मार्ग मूत्रद्वार के द्वारा शरीर से बाहर खुलता है। इस तरह मानव के विभिन्न उत्सर्जी अंग की संरचना होती है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • उत्सर्जन

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (वस्तुनिष्ठ प्रश्न)|20 Videos
  • उत्सर्जन

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (अतिलघु उत्तरीय प्रश्न )|44 Videos
  • उत्सर्जन

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अभ्यासार्थ प्रश्न (लघु उत्तरीय प्रश्न) |6 Videos
  • आनुवंशिकता तथा जैव विकास

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न )|16 Videos
  • जनन

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न )|6 Videos