Home
Class 10
BIOLOGY
विभिन्न प्रकार की ल्यूकोसाइटस का वर्णन क...

विभिन्न प्रकार की ल्यूकोसाइटस का वर्णन करें।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

ल्यूकोसाइटस, श्वेत रक्त कणिकायें होती हैं जिनके केंद्र में एक केंद्रक पाया जाता है और ये अमीबीय आकार की होती हैं। ये लाल रक्त कणिकाओं से आकार में बड़ी होती हैं। इसका आकार लगभग 10 माइक्रोमीटर होता है। इनकी संख्या 5000 से 10000 तक होती है प्रति मि. मी.।
ल्यूकोसाइटस के प्रकार- ये दो प्रकार की होती हैं -
(i) कणिकीय श्वेत रुधिर कणिकायें इनके कोशिका द्रव में कणिकायें पायी जाते हैं। ये तीन प्रकार की होती हैं
(अ) न्यूट्रोफिल्स- इनका जीव द्रव्य बहुत महीन कणिकीय होता है। ये उदासीन रंगों द्वारा रंगी होती है। केंद्रक में 3 से 5 कक्ष होते हैं। आयु बढ़ने के साथ कक्षों की संख्या भी बढ़ जाती हैं।
(ब) इयोसाइनोफिल्स- कणिकीय रचनायें बड़ी होती हैं। केन्द्रक द्विकक्षीय होता है और कणिकीय कण लाल रंग से रंगे होते हैं जो अम्लीय डाइ होती है।
(स) वैसोफिल्स- इसमें बड़ी कणिकाओं की संख्या बहुत ही कम और हिपेरिन पाये जाते हैं। केन्द्रक बड़ा होता है जो मिथाइलीन नीले रंग से रंगी जाती है।
(ii) अकणिकीय श्वेत रुधिर कणिकायें इनके कोशिका द्रव में कणिकीय संरचनाएँ नहीं पायी जाती हैं और ये दो प्रकार की होती हैं—1. लिम्फोसाइट्स, 2. मोनो साइट्स।
1.लिम्फोसाइट्स- इनमें बड़ा गोल केंद्रक होता है और एक ओर थोड़ी दबी हुई होती है।
2.मोनोसाइट्स- ये सभी श्वेत रक्त कणिकाओं में बड़ी होती हैं और गुर्दे के आकार का बड़ा केन्द्रक पाया जाता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • उत्सर्जन

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न )|15 Videos
  • आनुवंशिकता तथा जैव विकास

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न )|16 Videos
  • जनन

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न )|6 Videos
KIRAN PUBLICATION-उत्सर्जन -अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न )
  1. उत्सर्जन इकाइयाँ क्या हैं ? केशिकागुच्छ/ग्लोमेकलस क्या है और उत्सर्जन ...

    Text Solution

    |

  2. मनुष्य के एक नेफ्रॉन का स्वच्छ, आरेखी चित्र खींचकर उसके विभिन्न भागों ...

    Text Solution

    |

  3. हिमोडायलिसिस की प्रक्रिया का वर्णन करें।

    Text Solution

    |

  4. विभिन्न प्रकार की ल्यूकोसाइटस का वर्णन करें।

    Text Solution

    |

  5. वृक्क (गुर्दे) की निस्पंदन इकाई का नामांकित आरेख बनाइए।

    Text Solution

    |

  6. लसीका वाहिकाएँ तथा लसीका ग्रंथियों का आरेख बनाइए।

    Text Solution

    |

  7. मानव उत्सर्जन तंत्र का नामांकित चित्र बनाइये ।

    Text Solution

    |

  8. वृक्काणु (नेफ्रॉन) की संरचना तथा क्रियाविधि का वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  9. फुफ्फुस में कुपिकाओं की तथा वृक्क में वृक्काणु (नेफ्रॉन ) की रचना तथा ...

    Text Solution

    |

  10. यकृत एवं अग्न्याशय के क्या-क्या कार्य हैं ?

    Text Solution

    |

  11. मनुष्य के लसिका तंत्र पर टिपण्णी लिखिए तथा लसिका के दो प्रमुख कार्यों ...

    Text Solution

    |