Home
Class 10
BIOLOGY
विभिन्नताए क्या है ? विभिन्नता के कारण स...

विभिन्नताए क्या है ? विभिन्नता के कारण सविस्तार लिखिए !

लिखित उत्तर

Verified by Experts

एक ही प्रकार में जनकों से उत्पन्न विभिन्न संतानों का अवलोकन करने पर हम पाते हैं कि उनमें कुछ-न-कुछ अंतर होता है। उनके रंग-रूप, शारीरिक गठन, आवाज, मानसिक क्षमता आदि में काफी विभिन्नता होती है। एक ही प्रजाति के जीवों में दिखने वाले ऐसी अंतर आनुवंशिक अन्तर या वातावरणीय दशाओं में अंतर के कारण होता है। एक ही जाति के विभिन्न सदस्यों में पाये जाने वाले इन्हीं अंतरों को विभिन्नता कहते हैं। अर्थात् विभिन्नता सजीवों के ऐसे गुण हैं जो उसे अपने जनका अथवा अपने ही जाति के अन्य सदस्यों के उसी गुण के मूल स्वरूप से भिन्नता को दशति है।
जननिक विभिन्नता इस प्रकार की विभिन्नताएँ जनन कोशिकाओं में होने वाले परिवर्तन के कारण होता है। ऐसी विभिन्नताएँ एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में वंशागत होती हैं। इसे आनुवंशिक विभिन्नता भी कहते हैं। ऐसी विभिन्नताओं में कुछ जन्म के समय से प्रकट हो जाती है। जैसे आँखों एवं बालों का रंग/शारीरिक गठन, लम्बाई में परिवर्तन आदि जन्म के बाद की विभिन्नताएँ हैं।
कायिक विभिन्नताएँ ऐसी विभिन्नताएँ कई कारणों से होती हैं। जैसे जलवायु एवं वातावरण का प्रभाव, पोषण के प्रकार, परिवेशीय जीवों के साथ परस्पर व्यवहार इत्यादि से ऐसी विभिन्नताएँ आ सकती हैं। ऐसी विभिन्नताएँ क्रोमोसोम या जीव परिवर्तन के कारण नहीं होती हैं। अतः ये पीढ़ी-दर-पीढ़ी वंशागत नहीं होती हैं। ऐसी विभिन्नताएँ उपार्जित होती हैं। इस विभिन्नता का जैव विकास में कोई महत्त्व नहीं है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • आनुवंशिकता तथा जैव विकास

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (वस्तुनिष्ठ प्रश्न)|28 Videos
  • आनुवंशिकता तथा जैव विकास

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (अतिलघु उत्तरीय प्रश्न )|69 Videos
  • आनुवंशिकता तथा जैव विकास

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अभ्यासार्थ प्रश्न (लघु उत्तरीय प्रश्न) |10 Videos
  • उत्सर्जन

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न )|11 Videos