Home
Class 10
BIOLOGY
जैव विकास क्या है ? लमार्कवाद का व...

जैव विकास क्या है ? लमार्कवाद का वर्णन करे ।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

पृथ्वी पर वर्तमान जटिल प्राणियों का विकास प्रारंभ में पाए जानेवाले सरल प्राणियों की परिस्थिति और वातावरण के अनुसार होनेवाले परिवर्तनों के कारण हुआ। सजीव जगत में होनेवाले इस परिवर्तन को जैव विकास कहते हैं।
लामार्क फ्रांस का प्रसिद्ध प्रकृति वैज्ञानिक था। इसने सर्वप्रथम 1809 में जैव विकास के अपने विचारों की अपनी पुस्तक फिलॉसफिक, जूलॉजिक में प्रकाशित किया। लामार्क के सिद्धांत को उपार्जित लक्षणों का वंशागति सिद्धांत कहते हैं। लामार्क के अनुसार जीवों की संरचना, कायिकी उनके व्यवहार पर वातावरण के परिवर्तन का सीधा प्रभाव पड़ता है। लामार्क के अनुसार वे अंग जो जीवधारियों की अनुकूलता के लिए महत्त्वपूर्ण हैं बार-बार उपयोग में लाये जाते हैं, जिससे कि उनका विकास होता है, लेकिन वैसे लक्षण जो अनुकूलता की दृष्टि से महत्त्वपूर्ण नहीं हैं या हानिकारक हो सकते हैं उनका उपयोग नहीं किया जाता है, जिससे वे धीरे-धीरे नष्ट हो जाते हैं।
लामार्क की यह अवधारणा थी कि परिवर्तित वातावरण के कारण जीवों के अंगों का उपयोग अधिक या कम होता है। जिन अंगों का उपयोग अधिक होता है वे अधिक विकसित हो जाते हैं। जिनका उपयोग नहीं होता है उनका धीरे-धीरे ह्रास हो जाता है। यह परिवर्तन वातावरण अथवा जन्तुओं के उपयोग पर निर्भर करता है। इस कारण जन्तु के शरीर में जो परिवर्तन होता है उसे उपार्जित लक्षण कहा जाता है। ये लक्षण वंशागत होते हैं अर्थात् एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में प्रजनन के द्वारा चले जाते हैं। ऐसा लगातार होने से कुछ पीढ़ियों के पश्चात् उनकी शारीरिक रचना बदल जाती है तथा एक नये प्रजाति का विकास होता है। हालाँकि लामार्कवाद के सिद्धांत का कई वैज्ञानिकों ने खंडन किया है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • आनुवंशिकता तथा जैव विकास

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (वस्तुनिष्ठ प्रश्न)|28 Videos
  • आनुवंशिकता तथा जैव विकास

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (अतिलघु उत्तरीय प्रश्न )|69 Videos
  • आनुवंशिकता तथा जैव विकास

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अभ्यासार्थ प्रश्न (लघु उत्तरीय प्रश्न) |10 Videos
  • उत्सर्जन

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न )|11 Videos