Home
Class 10
BIOLOGY
जैव-विकास से आप क्या समझते है? डार्विन क...

जैव-विकास से आप क्या समझते है? डार्विन के जैव-विकास के सिद्धांत का वर्णन कीजिए!

लिखित उत्तर

Verified by Experts

डार्विनवाद (Darwinism) चार्ल्स डार्विन और वैलेस ने बाद में .प्राकृतिक चयनवाद का सिद्धांत (theory of natural selection) दिया, जिसे डार्विन ने अपनी प्रसिद्ध पुस्तक .Origin of Species by Natural selection. में प्रस्तुत किया। इसे स्थापित करने में स्पेन्सन (Spencer, 1858) नामक वैज्ञानिक ने भी योगदान दिया। डार्विन के सिद्धांत के अनसार प्रत्येक जीवधारी में संतानोत्पत्ति की अद्भुत क्षमता (over productivity) पायी जाती है, इसलिए एक अकेली प्रजाति पूरी पृथ्वी पर फैल जा सकती है। परिणामतः आवास और भोजन की उपलब्धता के लिए इनमें अंत:प्रजातीय (Intraspecific) और अंतर्जातीय (Inter specific) और बीच-बीच में प्राकृतिक विपदाओं (natural clamities) से भी संघर्ष करना पड़ता है, जिसे अस्तित्व के लिए संघर्ष (struggle for existance) कहा जाता है। स्पेंसर (1858) के अनुसार इस त्रिआयामी संघर्ष में सिर्फ वही विजेता हो सकता है जिसके लक्षण अनुकूलतम (survival of fittest) हों। इस आधार पर डार्विन ने निष्कर्ष निकाला कि, "प्रकृति बार-बार परिवर्तनों के द्वारा किसी भी क्षेत्र में पाये जाने वाले जीवधारियों के विरुद्ध एक बल उत्पन्न करती है, जिसे प्राकृतिक चयन कहा जाता है। इसके कारण प्रतिकूल लक्षणों वाले जीवधारी नष्ट हो जाते हैं और अनुकूल लक्षणों वाले जीवधारियों का परोक्ष चयन हो जाता है।" यह सिद्धांत वास्तव में चावल चुनने के बदले कंकड़ चुनने की क्रिया है। लेकिन, प्रतिकूल लक्षण वाले जीवधारी तुरन्त मर जाते हैं, ऐसी बात नहीं है। वास्तव में धीरे-धीरे उनका प्रजनन-दर (natality) घटता है और मृत्यु-दर (mortality) बढ़ता है जिससे कि सैकड़ों वर्षों में ये लुप्त होते हैं। डार्विन को आनुवंशिकता के कारणों का पता नहीं था, इसलिए वे वास्तव में यह नहीं बता सकते थे कि लक्षण धीरे-धीरे क्यों बदलते हैं। लेकिन उन्होंने विभिन्नताओं (variations) की पहचान की और नयी प्रजातियों की उत्पत्ति पर ठीक-ठीक प्रकाश डाला।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • आनुवंशिकता तथा जैव विकास

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (वस्तुनिष्ठ प्रश्न)|28 Videos
  • आनुवंशिकता तथा जैव विकास

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (अतिलघु उत्तरीय प्रश्न )|69 Videos
  • आनुवंशिकता तथा जैव विकास

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अभ्यासार्थ प्रश्न (लघु उत्तरीय प्रश्न) |10 Videos
  • उत्सर्जन

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न )|11 Videos