Home
Class 9
BIOLOGY
पशुपालन के अध्ययन के किन-किन क्षेत्रों ...

पशुपालन के अध्ययन के किन-किन क्षेत्रों में सुधार लाया जा सकता है ?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

पशुपालन के अध्ययन में निम्नलिखित क्षेत्रों में सुधार लाया जा सकता है (i) दुग्ध उत्पास दुधारू पशुओं की अत्यधिक संख्या होने के बावजूद हमारे देश में दूध का उत्पादन संतोषजनक नहीं है। हमारे देश में एक गाय औसतन करीब 200 kg दूध प्रति वर्ष देती है, जबकि यह औसत आस्ट्रेलिया और नीदरलैण्ड में 3500 kg तथा स्वीडन में 3000kg प्रतिवर्ष है। अतः पशुपालन विज्ञान के अध्ययन से उन्नत नस्ल के अधिक दुधारू पशु प्रजनन के द्वारा प्राप्त किये जा सकते हैं। उनके रख-रखाव की उचित व्यवस्था की जा सकती है। (ii) मांस उत्पादन-जनसंख्या के अनुरूप भोजन की बढ़ती आवश्यकता की पूर्ति के लिये अधिक पुष्ट, मांसल तथा जल्दी बढ़नेवाली नस्ल की मुर्गियाँ प्रजनन के द्वारा प्राप्त की जा सकती हैं। इसी प्रकार इच्छित गुण वाले, उन्नत नस्ल के भेड़, बकरी, सूअर आदि मांस-उत्पादक पशुओं को प्रजनन के द्वारा पशुविज्ञान के अध्ययन से प्राप्त किया जा सकता है। हमारे देश में प्रति व्यक्ति भोजन के रूप में मांस की वार्षिक खपत सिर्फ 131g है जबकि अमेरिका में यह 1318 kg है। (iii) अण्डा उत्पादन-जनसंख्या के अनुरूप हमारे देश में अण्डे की खपत दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। बढ़ते माँगों की पूर्ति के लिये अण्डा देनेवाली उन्नत किस्म की मुर्गियाँ प्रजनन के द्वारा प्राप्त की जाती हैं। हमारे देश में भोजन के रूप में अण्डे की. प्रति व्यक्ति वार्षिक खपत मात्रा 6 है जबकि अमेरिका में यह 295 है। (iv) मछली उत्पादन हमारे देश में मृदु जल की मछलियों के उत्पादन बढ़ाने की संभावना बहुत अधिक है। इस विज्ञान के अध्ययन से अण्डे से बच्चे का सफल निष्कासन, मछलियों के आकार में समुचित वृद्धि, उनका उचित रख-रखाव, रोगों से बचाव आदि संबंधित बातें सीखी जा सकती हैं। (v) पशुओं के मल-मूत्र का समुचित उपयोग- हमारे देश में गोबर का उपयोग सामान्यत: जलावन के रूप में किया जाता है। पशुओं के मल-मूत्र से बायोगैस का उत्पादन हो सकता है। इनका उपयोग खाद के रूप में भी किया जा सकता है। (vi) कार्य-क्षमता में बढ़ोतरी- पश्चिमी देशों की अपेक्षा हमारे देश के पालतू पशुओं में कार्य करने की क्षमता बहुत कम है। पशुपालन के सिद्धांतों का सही अनुपालन कर ऐसे पालतू पशुओं की कार्यक्षमता बढ़ायी जा सकती है। (vii) ऊन उत्पादन- अन्य ऊन उत्पादक देशों की तुलना में हमारा देश बहुत पीछे है। पशुपालन के सिद्धांतों और तकनीक का इस्तेमाल कर ऊन-उत्पादक भेड़ों, अंगोरा किस्म के खरगोश की नस्ल सुधार कर ऊन का उत्पादन बढ़ाया जा सकता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • खाद्य संसाधन-पशु

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अभ्यासार्थ प्रश्न (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)|10 Videos
  • खाद्य संसाधन-पशु

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अभ्यासार्थ प्रश्न (वस्तुनिष्ठ प्रश्न)|8 Videos
  • खाद्य संसाधन-पशु

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर ( दीर्घ उत्तरीय प्रश्न )|5 Videos
  • कोशिका - जीवन की आधारभूत इकाई

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)|5 Videos
  • खाद्य-संसाधन-पौधे

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर ( दीर्घ उचरीय प्रश्न )|6 Videos
KIRAN PUBLICATION-खाद्य संसाधन-पशु -अभ्यासार्थ प्रश्न (लघु उत्तरीय प्रश्न)
  1. पशुपालन की परिभाषा लिखें ।

    Text Solution

    |

  2. उपयोगिता के आधार पर पालतू पशुओं के वर्गों का उल्लेख उदाहरण के साथ करों

    Text Solution

    |

  3. पशुपालन के अध्ययन के किन-किन क्षेत्रों में सुधार लाया जा सकता है ?

    Text Solution

    |

  4. भारतीय गायों और भैसों की प्रमुख प्रजातियाँ कौन-कौन-सी है ?

    Text Solution

    |

  5. रुक्षांश क्या है ? ये पशुओं को कैसे प्राप्त होते है ?

    Text Solution

    |

  6. हमारे देश में दूध का औसत उत्पादन कम होने का क्या कारण है ?

    Text Solution

    |

  7. दुधारू पशुओं को रोगाणुओं से होनेवाले प्रमुख रोगों का उल्लेख करें।

    Text Solution

    |

  8. कृत्रिम वीर्य सेचन का क्या महत्व है ?

    Text Solution

    |

  9. अंडा देनेवाले मुर्गियों का आहार कैसे होना चाहिए ?

    Text Solution

    |

  10. हमारे देश में अधिक दूध देनेवाली संकर नस्ल के किन्हीं दो गायों के नाम ल...

    Text Solution

    |

  11. हमारे देश में विकसित की गई संकर नस्ल की मुर्गियाँ कौन-कौन-सी है ? इनके...

    Text Solution

    |

  12. लेअर तथा ब्रौलर मुर्गियों की क्या विशेषताएँ है ?

    Text Solution

    |

  13. मिश्रित मछली संवर्धन क्या है ?

    Text Solution

    |

  14. व्यावसायिक दृष्टि से किन मधुमक्खियों का पालन किया जाता है? क्यों?

    Text Solution

    |

  15. कार्यकर्ता या सेवक मधुमक्खियाँ शहद का निर्माण कैसे करती है ?

    Text Solution

    |

  16. मधु मोम हमारे लिए किस प्रकार उपयोगी है ?

    Text Solution

    |