Home
Class 9
BIOLOGY
अधिक अंडे और मांस के उत्पादन हेतु मुर्गी...

अधिक अंडे और मांस के उत्पादन हेतु मुर्गीपालन में कैसे सुधार लाया जा सकता है ?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

अधिक अण्डे और मांस के उत्पादन के लिये विदेशी उच्च नस्लों की मुर्गियों का पालन करना चाहिये। साथ ही संकर नस्ल की ज्यादा उत्पाद देनेवाली मुर्गियों का पालन किया जाना चाहिये, क्योंकि इन मुर्गियाँ का खुराक भी कम है। साथ ही मांस और अण्डे भी ज्यादा मात्रा में देती हैं। मुर्गीपालन के लिये उनके आहार में सुधार किया जाना चाहिये। उनको सन्तुलित खुराक में भी अन्य पशुओं की भाँति उचित मात्रा में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा, खनिज, विटामिन तथा जल होना चाहिये। उन्हें विभिन्न प्रकार के महीन दले हुये अनाज, जैसे चावल की भूसी, गेहूँ, चोकर, मक्का, बाजरा, मूंगफली की खली आदि की खुराक देनी चाहिये। साथ ही कैल्सियम और फॉस्फोरस की उचित मात्रा भोजन में मिलाकर देनी चाहिये। मुर्गीपालन के लिये आवास भी बहुत जरूरी है। वे वर्षा, कड़ी धूप, अत्यधिक ठण्ड तथा परभक्षियों से सुरक्षित रह सकें। आवास साफ-सुथरे, सूखे तथा हवादार होने चाहिये। यह ध्यान रखना चाहिये कि उस आवास में मुर्गियों की संख्या ज्यादा न हो।
मुर्गीपालन के लिये मुर्गियों को रोगों से बचाव, तन्दुरूस्ती, अच्छी उत्पाद तथा प्रजनन के लिये उनके खुराक में विटामिन-A दिया जाना चाहिये। इसके लिये मुर्गियों के भोजन में महीन कटी शाक-सब्जी मिला देना चाहिये। अधिक अण्डे तथा मांस देनेवाली मुर्गियों को संक्रमण से सुरक्षा के लिये उन्हें टीका लगाना चाहिये, ताकि उनमें रोग-निरोधक क्षमता रहे।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • खाद्य संसाधन-पशु

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अभ्यासार्थ प्रश्न (वस्तुनिष्ठ प्रश्न)|8 Videos
  • खाद्य संसाधन-पशु

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अभ्यासार्थ प्रश्न (रिक्त स्थानों की पूर्ति उपयुक्त शब्दों द्वारा करें:)|7 Videos
  • खाद्य संसाधन-पशु

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अभ्यासार्थ प्रश्न (लघु उत्तरीय प्रश्न)|16 Videos
  • कोशिका - जीवन की आधारभूत इकाई

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)|5 Videos
  • खाद्य-संसाधन-पौधे

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर ( दीर्घ उचरीय प्रश्न )|6 Videos
KIRAN PUBLICATION-खाद्य संसाधन-पशु -अभ्यासार्थ प्रश्न (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)
  1. पशुपालन से होनेवाले आर्थिक लामों का विवरण दें।

    Text Solution

    |

  2. अधिक अंडे और मांस के उत्पादन हेतु मुर्गीपालन में कैसे सुधार लाया जा सक...

    Text Solution

    |

  3. पालतू पशुओं के आवास की क्या विशेषता होनी चाहिये?

    Text Solution

    |

  4. विभिन्न पश रोगों के लक्षण तथा उनके नियंत्रण के उपायों का विवरण दें।

    Text Solution

    |

  5. कृत्रिम वीर्यसेचन क्या है ? इन्हें किन-किन चरणों में प्रयोग किया जाता ...

    Text Solution

    |

  6. समुद्री संवर्धन (मेरी कल्चर ) क्या है?

    Text Solution

    |

  7. समुद्री मत्स्यकी क्या है ? विवरण दें।

    Text Solution

    |

  8. समुद्री मत्स्यकी तथा अन्तः स्थली मत्स्यकी में अंतर स्पष्ट करें।

    Text Solution

    |

  9. मिश्रित मछली संवर्धन क्या है ?

    Text Solution

    |

  10. मधुमक्खीपालन पर एक लेख लिखें।

    Text Solution

    |