Home
Class 9
CHEMISTRY
किसी कार्यकलाप का वर्णन करके बतायें कि क...

किसी कार्यकलाप का वर्णन करके बतायें कि काली वस्तु सफेद वस्तु की तुलना में ऊष्मा का अवशोषण अधिक करती है।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

विभिन्न पदार्थों का ऊष्मा के प्रति आचरण अलग-अलग होता है। गर्म स्थान में रख दिये जाने पर ये समान रूप से ऊष्मा का अवशोषण नहीं करते हैं, ऐसा पाया गया है कि काली या गाढ़े रंग वाली वस्तुयें सफेद या हल्के रंग वाली वस्तुओं की तुलना में ऊष्मा का अवशोषण अधिक मात्रा में करती हैं, निम्नलिखित प्रयोग द्वारा इसे आसानी से समझाया जा सकता है-
प्रयोग A और B थर्मामीटर लेते हैं। A के बल्ब को सफेद कपड़े से और B के बल्ब को काले रंग के कपड़े से ढंक देते हैं, जैसा कि चित्र में दिखाया गया है।

अब दोनों थर्मामीटरों को धूप में समान ताप पर रख देते हैं। 15-20 मिनट के पश्चात दोनों थर्मामीटरों में पारे का - स्तर देखने पर पता चलता है कि थर्मामीटर A में पारे का स्तर कम ऊँचाई तक पहुँचा है, जबकि थर्मामीटर B में यह स्तर अधिक ऊँचाई तक पहुंच गया है, अर्थात् थर्मामीटर A में अंकित ताप कम और थर्मामीटर B में अंकित ताप अधिक है। इससे स्पष्ट होता है कि थर्मामीटर B के बल्ब द्वारा ऊष्मा का अवशोषण अधिक एवं थर्मामीटर A के बल्ब द्वारा ऊष्मा का अवशोषण कम हुआ है।
व्याख्या–काली वस्तुयें ऊष्मा का अवशोषण अधिक मात्रा में करती हैं। काली वस्तुओं के इसी गुण का उपयोग सौर कूकर के निर्माण में किया जाता है। यही कारण है कि गर्मी के दिनों में लोग सफेद कपड़ों के पोशाक पहनना अधिक पसंद करते हैं, क्योंकि सफेद पोशाक ऊष्मा का अवशोषण कम मात्रा में करते हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • हमारे परिवेश के पदार्थ

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (वस्तुनिष्ठ प्रश्न)|11 Videos
  • हमारे परिवेश के पदार्थ

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (उपयुक्त शब्दों द्वारा रिक्त स्थानों की पूर्ति करें)|5 Videos
  • हमारे परिवेश के पदार्थ

    KIRAN PUBLICATION|Exercise प्रश्नावली वस्तुनिष्ठ प्रश्न (लघु उत्तरीय प्रश्न)|19 Videos
  • बहुवैकल्पिक प्रश्न अधिकोष

    KIRAN PUBLICATION|Exercise प्राकृतिक संसाधन|23 Videos
KIRAN PUBLICATION-हमारे परिवेश के पदार्थ -प्रश्नावली वस्तुनिष्ठ प्रश्न (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)
  1. ठोस, द्रव और गैस में अंतर स्पष्ट करें।

    Text Solution

    |

  2. गैस के विशिष्ट गुणों का उल्लेख करें।

    Text Solution

    |

  3. क्या बायु को संपीडित किया जा सकता है ? एक प्रयोग के साथ वर्णन करें।

    Text Solution

    |

  4. वाष्पन और क्वथन की व्याख्या करें। इनमें मुख्य अन्तर क्या है?

    Text Solution

    |

  5. वाष्पन को प्रभावित करनेवाले कारणों का उल्लेख करें।

    Text Solution

    |

  6. एक कार्यकलाप का वर्णन करके बतायें कि द्रव के वाष्पन से ठण्डक उत्पन्न ह...

    Text Solution

    |

  7. किसी कार्यकलाप का वर्णन करके बतायें कि काली वस्तु सफेद वस्तु की तुलना ...

    Text Solution

    |

  8. पदार्थ की प्लाज्मा अवस्था पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखें।

    Text Solution

    |

  9. निम्नलिखित के लिये कारण बतायें: बर्फ के टुकड़े को स्पर्श करने पर ठण...

    Text Solution

    |

  10. निम्नलिखित के लिये कारण बतायें: मिट्टी के घड़ा (या सुराही) में रखा ...

    Text Solution

    |