Home
Class 9
CHEMISTRY
गैसें बर्तन की दीवारों पर दाब क्यों डालत...

गैसें बर्तन की दीवारों पर दाब क्यों डालती हैं? संपीडित गैसों के सामान्य उदाहरण दीजिए व उनके उपयोग लिखिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

गैसीय अवस्था में, कण सभी दिशाओं में गतिशील रहते हैं और बर्तन की दीवारों से टकराते रहते हैं और बर्तन की दीवारों पर दाब आरोपित करते हैं। सिलिंडर में गैस उच्च दाब (Pressure) पर भरी जाती है और वह अत्यधिक संपीडित होती है। वह गैस संपीडित गैस (Compressed gas) कहलाती है। अत्यन्त उच्च दाब पर संपीडित गैस द्रवित हो जाती है, इसे द्रवीकृत गैस (Liquified gas) कहते हैं।
उदाहरणार्थ, (i) घरों में खाना बनाने के लिए उपयोग किये जाने वाले सिलिंडर में उच्च दाब पर पेट्रोलियम गैस भरी जाती है जिसे द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (Liquified Petroleum Gas, LPG) कहते हैं।
(ii) संपीडित ऑक्सीजन (Compressed oxygen) अस्पतालों में प्रयोग की जाती है और मरीजों को दी जाती है जो सामान्य रूप से श्वसन नहीं कर पाते हैं।
(iii) संपीडित प्राकृतिक गैस (Compressed Natural Gas,CNG) का उपयोग आजकल एक स्वच्छ ईंधन (Clean fuel) के रूप में वाहन चलाने में किया जाता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • हमारे परिवेश के पदार्थ

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न)|41 Videos
  • बहुवैकल्पिक प्रश्न अधिकोष

    KIRAN PUBLICATION|Exercise प्राकृतिक संसाधन|23 Videos
KIRAN PUBLICATION-हमारे परिवेश के पदार्थ -अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)
  1. अन्तराणुक बलों के आधार पर ठोस, द्रव तथा गैसों का वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  2. गैसें बर्तन की दीवारों पर दाब क्यों डालती हैं? संपीडित गैसों के सामान्...

    Text Solution

    |

  3. निम्न पर टिप्पणी लिखें। दृढता

    Text Solution

    |

  4. निम्न पर टिप्पणी लिखें। तरलता

    Text Solution

    |

  5. निम्न पर टिप्पणी लिखें। बर्तन में गैस का भरना|

    Text Solution

    |

  6. निम्न पर टिप्पणी लिखें। गतिज ऊर्जा

    Text Solution

    |

  7. निम्न पर टिप्पणी लिखें। घनत्व

    Text Solution

    |

  8. कारण बताएँ गैस पूरी तरह उस बर्तन को भर देती है, जिसमें इसे रखते हैं।

    Text Solution

    |

  9. कारण बताएँ लकड़ी की मेज ठोस कहलाती है।

    Text Solution

    |

  10. कारण बताएँ हवा में हम आसानी से अपना हाथ चला सकते हैं, लेकिन एक ठोस ल...

    Text Solution

    |