Home
Class 9
BIOLOGY
एड्स से क्या तात्पर्य है ? इसेरोग के कार...

एड्स से क्या तात्पर्य है ? इसेरोग के कारण, फैलने की विधि तथा लक्षण लिखिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

एड्स का पूर्ण रूप .उपार्जित प्रतिरक्षी हीनताजन्य सिंड्रोम. (Acquired Immuno Deficiency Syndrome) है। यह रोग एक एच.आई.वी. (H.I.V.) विषाणु द्वारा होता है जो शरीर के प्रतिरक्षी संस्थान को निष्क्रिय कर देता है तथा शरीर किसी भी प्रकार के संक्रमण से शीघ्र ही ग्रस्त हो जाता है। इस रोग के विषाणु तीव्र गति से श्वेत रुधिर कोशिकाओं में वृद्धि तथा विभाजन करते हैं। श्वेत रुधिर कोशिकाएँ हमारे शरीर की संक्रमण के प्रतिरक्षा करती हैं। इनके प्रभावित होने पर संक्रमण सरल तथा शीघ्र हो जाता है। .एड्स संक्रमित व्यक्ति के साथ यौन संपर्क, रक्त आधान तथा संक्रमित सूई या ब्लेड के साझे उपयोग से दूसरे व्यक्ति में फैलता है। यह रोग संक्रमित माँ से गर्भ में पल रहे बालक को भी हो जाता है। इस रोग के उपचार तथा रोकथाम के लिए अभी तक कोई टीका या औषधि उपलब्ध नहीं है। लक्षण (i) लसीका ग्रंथियों में सूजन आ जाती है। (ii) रुधिर में पट्टिकाणुओं की संख्या में कमी के कारण रक्तस्राव व ज्वर हो सकता है। (iii)रात्रि में पसीना आता है तथा शरीर का भार कम हो जाता है। (iv) मस्तिष्क को गंभीर क्षति पहुँचती है जिसके फलस्वरूप स्मरण शक्ति, बोलने की योग्यता तथा सोचने की क्षमता समाप्त हो जाती है। प्रतिरक्षी तंत्र के लगभग समाप्त होने के कारण व्यक्ति को अन्य रोगों के संक्रमण की संभावना बढ़ जाती है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • स्वास्थ्य एवं रोग

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर ( लघु उत्तरीय प्रश्न )|38 Videos
  • परीक्षोपयोगी वस्तुनिष्ठ प्रश्न एवं उनके उत्तर

    KIRAN PUBLICATION|Exercise प्रश्न|90 Videos
KIRAN PUBLICATION-स्वास्थ्य एवं रोग -अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर ( दीर्घ उत्तरीय प्रश्न )
  1. रेबीज से क्या तात्पर्य है ? इस रोग के क्या लक्षण हैं?

    Text Solution

    |

  2. रेबीज की रोकथाम व नियंत्रण के उपाय लिखिए।

    Text Solution

    |

  3. एड्स से क्या तात्पर्य है ? इसेरोग के कारण, फैलने की विधि तथा लक्षण लिख...

    Text Solution

    |

  4. हिपेटाइटिस के कारण, लक्षण, नियंत्रण तथा रोकथाम का वर्णन करें।

    Text Solution

    |

  5. तपेदिक के लक्षण क्या हैं ? तपेदिक की रोकथाम व चिकित्सा के विषय में भी ...

    Text Solution

    |

  6. मलेरिया की रोकथाम तथा नियंत्रण के उपाय लिखिए।

    Text Solution

    |

  7. यह निदान किया गया कि किसी रोगी के शरीर ने किसी भी बाह्य संक्रमण का मुक...

    Text Solution

    |

  8. एड्स की रोकथाम तथा नियंत्रण के उपाय लिखो। क्या एड्स की चिकित्सा संभव ह...

    Text Solution

    |

  9. तपेदिक क्या है ? इसके कारण तथा फैलने की विधि लिखिए।

    Text Solution

    |

  10. हैजा के लक्षण, रोकथाम के उपाय तथा चिकित्सा के विषय में आप क्या जानते ह...

    Text Solution

    |