Home
Class 9
BIOLOGY
संयोजी ऊतक क्या है ? किसी एक प्रकार के स...

संयोजी ऊतक क्या है ? किसी एक प्रकार के संयोजी ऊतक के कार्यसहित वर्णन करे ।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

वह ऊतक जो एक अंग को दूसरे अंग से या एक ऊतक को दूसरे ऊतक से जोड़ता है, उसे संयोजी ऊतक कहते हैं। संयोजी ऊतक की कोशिकायें एक गाढ़े तरल पदार्थ में डूबी होती हैं, उसे मैट्रिक्स कहते हैं। मैट्रिक्स उपास्थि की तरह ठोस या फिर रक्त की तरह पतला भी हो सकता है। इस ऊतक में कोशिकाओं की संख्या कम होती है तथा अन्तर-कोशिकीय पदार्थ अधिक होता है। संयोजी ऊतक आंतरिक अंगों के रिक्त स्थानों में भरी रहती है। इसके अतिरिक्त ये रक्त नलिकाओं एवं तंत्रिका के चारों ओर तथा अस्थिमज्जा (Bone Marrow) में पायी जाती है।
संयोजी ऊतक तीन प्रकार के होते हैं -
(i) वास्तविक संयोजी ऊतक (ii) कंकाल ऊतक (iii) तरल ऊतक या संवहन ऊतक।
वास्तविक संयोजी ऊतक का कार्यसहित वर्णन इस प्रकार है
वास्तविक संयोजी ऊतक इसके अन्तर्गत निम्नलिखित ऊतक है
एरियोलर ऊतक- ये बहुतायत में मिलनेवाले ऊतक हैं। इस ऊतक के आधारद्रव्य या मैट्रिक्स में कई प्रकार की कोशिकाओं तथा दो प्रकार के तन्तु (श्वेत एवं पीला) पाये जाते हैं।
कोशिकायें निम्नलिखित प्रकार की होती हैं -
(a) फाइब्रोब्लास्ट- फाइब्रोब्लास्ट चपटी, शाखीय होती हैं तथा ये तंतु बनाती हैं। (b) हिस्टोसाइट्स- हिस्टोसाइट्स चपटी, अनियमित आकार की केंद्रकयुक्त होती हैं। ये जीवाणुओं का भक्षण करती हैं। (c) प्लाज्मा कोशिकायें– प्लाज्मा कोशिकायें गोलाकार या अण्डाकार होती हैं। ये एंटीबॉडी का निर्माण करती हैं। (d) मास्ट कोशिकायें- मास्ट कोशिकायें केंद्रकयुक्त गोलाकार या अण्डाकार होती हैं। ये रुधिर वाहिनियों को फैलाने के लिये हिस्टामिन (प्रोटीन), रुधिर के एंटीकोएगुलेट के लिए हिपैरिन (कार्बोहाइड्रेट) तथा रुधिर वाहिनियों को सिकुड़ने के लिये सीरोटोनिन नामक प्रोटीन स्रावित करती है। (e) इस ऊतक में विभिन्न प्रकार के श्वेत कण, जैसे लिम्फोसाइट, इओसिनोफिल, न्यूट्रोफिल भी पाये जाते हैं।
इन कोशिकाओं के अतिरिक्त मैट्रिक्स में दो प्रकार के तन्तु पाये जाते हैं -
(i) श्वेत तन्तु- ये अशाखीय तथा अलचीले होते हैं। ये कॉलेजन नामक रसायन से बने होते हैं। (ii) पीला तन्तु- ये शाखीय या अशाखीय तथा लचीले होते हैं। ये एलास्टिन नामक पदार्थ से बनते हैं। एरियोलर ऊतक के कार्य (i) यह त्वचा एवं मांसपेशियों अथवा दो मांसपेशियों को जोड़ने का कार्य करता है। (ii) यह विभिन्न आन्तरिक रचनाओं को ढीले रूप से बाँधकर उन्हें अपने स्थान पर रखने में मदद करता है। (iii) लिम्फोसाइट का संबंध एंटीबॉडी-संश्लेषण से है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • ऊतक

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अभ्यासार्थ प्रश्न (वस्तुनिष्ठ प्रश्न)|26 Videos
  • ऊतक

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अभ्यासार्थ प्रश्न (रिक्त स्थान)|20 Videos
  • ऊतक

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अभ्यासार्थ प्रश्न (लघु उत्तरीय प्रश्न)|24 Videos
  • कोशिका - जीवन की आधारभूत इकाई

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)|5 Videos
KIRAN PUBLICATION-ऊतक -अभ्यासार्थ प्रश्न (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)
  1. पोधो के सरल ऊतक जटिल ऊतक से किस प्रकार भिन्न है ? उदाहरण सहित लिखे ।

    Text Solution

    |

  2. स्थिति के आधार पर विभज्योतकीय ऊतक के विभिन्न प्रकारो का वर्णन करे ।

    Text Solution

    |

  3. मृदूतक की संरचना एवं कार्यो का वर्णन करे ।

    Text Solution

    |

  4. स्थूलकोन ऊतक एवं मृदूतक में क्या अन्तर है ? स्थूलकोन ऊतक के कार्यो का ...

    Text Solution

    |

  5. कोशिका भित्ति के आधार पर पैरेन्काइमा,कोलेन्काइमा और स्क्लेरेन्काइमा के...

    Text Solution

    |

  6. स्टोमेटा की संरचना तथा कार्य का विवरण दे ।

    Text Solution

    |

  7. कॉर्क कोशिका की रचना एवं कार्य को स्पष्ट करे ।

    Text Solution

    |

  8. जाइलम ऊतक की रचना एवं कार्यो का वर्णन करे ।

    Text Solution

    |

  9. फ्लोएम ऊतक क्या है ? यह कहाँ पाया जाता है ? इसके कार्यो का वर्णन करे ।

    Text Solution

    |

  10. ऊतक क्या है ? जंतु ऊतक कितने प्रकार के होते है ? किसी एक कार्यसहित वर्...

    Text Solution

    |

  11. एपिथीलियमी ऊतक कहाँ पाया जाता है ?

    Text Solution

    |

  12. संयोजी ऊतक क्या है ? किसी एक प्रकार के संयोजी ऊतक के कार्यसहित वर्णन क...

    Text Solution

    |

  13. मुनष्य के रक्त की संरचना का वर्णन करें।

    Text Solution

    |

  14. पेशी ऊतक क्या है ? पेशी ऊतकों के कार्य बताइए ।

    Text Solution

    |

  15. रक्त एवं लसीका के कार्यो का उल्लेख कीजिए।

    Text Solution

    |

  16. तंत्रिका ऊतक की इकाई क्या है ? इसका स्वच्छ एवं नामांकित चित्र बनायें। ...

    Text Solution

    |

  17. तन्त्रिका कोशिका या न्यूरॉन का सचित्र वर्णन कीजिए ।

    Text Solution

    |