Home
Class 9
BIOLOGY
मुनष्य के रक्त की संरचना का वर्णन करें।...

मुनष्य के रक्त की संरचना का वर्णन करें।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

रक्त या रुधिर एक संवाहन अथवा संयोजी ऊतक है। इनका अन्तरकोशिकीय पदार्थ तरल होता है, जिसमें कोशिकायें बिखरी रहती हैं। इसलिए इन्हें तरल ऊतक कहते हैं। रक्त या रुधिर के तरल भाग को प्लाज्मा कहते हैं। इसमें रुधिर कणिकायें तैरती रहती हैं।
प्लाज्मा- यह हल्के पीले रंग का चिपचिपा और थोड़ा क्षारीय द्रव्य है, जो आयतन के हिसाब से सारे रुधिर का 55% भाग है। शेष 45% में रुधिर कणिकायें होते हैं। प्लाज्मा में 90% भाग जल है, एवं शेष 20% में प्रोटीन तथा कार्बनिक और अकार्बनिक पदार्थ होते हैं।
रुधिर कणिकायें- ये तीन प्रकार की होती हैं जो इस प्रकार हैं-
(i) लाल रुधिर कणिकायें (Red blood cells or RBC or Erythrocytes) (ii) श्वेत रुधिर कणिकायें (White blood cells or WBC or leucocytes) (iii) प्लेटलेट्स (Platelets)
(i) लाल रुधिर कणिकायें_मेढ़क में बड़ी तथा अण्डाकार होती हैं एवं प्रत्येक में एक केंद्रक होता है। स्तनी (मनुष्य, खरगोश आदि) में लाल रुधिरकण बाइकॉनकेव या उभयावतल होता है, पर सतह गोलाकार होती है एवं इसमें केंद्रक नहीं होता है। ये लाल अस्थिमज्जा में बनती हैं। लाल रुधिरकण में एक प्रोटीन रंजक हीमोग्लोबिन होता है, जिसके कारण इन कणों का रंग लाल होता है। हीमोग्लोबिन एक प्रोटीन ग्लोबिन (96%) एवं एक रंजक हीम (4-5%) से बना होता है। हीम अणु के केंद्र में लोहा (Fe) होता है, जिसमें ऑक्सीजन को बाँधने और मुक्त करने की क्षमता होती है। (ii) श्वेत रुधिर कणिकायें _ये अनियमित आकृति की केंद्रकयुक्त और हीमोग्लोबिन रहित होती है। इनकी संख्या लाल रुधिरकणों की अपेक्षा बहुत कम होती है। कुछ सूक्ष्मकणों की उपस्थिति के आधार पर इन्हें दो प्रकार का माना जाता है, जिन श्वेत रुधिरकणिकाओं में कंण मौजूद हैं, उन्हें ग्रेनुलोसाइट कहते हैं, जैसे न्यूट्रोफिल, इओसिनोफिल और बेसोफिल। इनका केंद्रक पालिवत होता है। कुछ श्वेत रुधिर कणिकाओं के कोशिकाद्रव्य में कण नहीं पाये जाते हैं इन्हें एग्रेनुलोसाइट कहते हैं। ये दो प्रकार के होते हैं लिम्फोसाइड एवं मोनोसाइट। लिम्फोसाइट एंटीबॉडी के निर्माण में भाग लेती है। अन्य श्वेत रुधिरकणिकायें जीवाणुओं को नष्ट करने का प्रधान कार्य करती है। (iii) रुधिर प्लेटलेटस या शोम्बोसाइटस मेढ़क के रुधिर में छोटी-छोटी तर्क आकार की केंद्रकयुक्त कोशिकायें पायी जाती हैं, इन्हें थ्रोम्बोसाइट कहते हैं। स्तनियों में ये सूक्ष्म, रंगहीन, केंद्रकहीन कुछ गोलाकार, टिकिये के समान होते हैं, इन्हें प्लेटलेट्स कहते हैं। रक्त के थका बनने (Blood Clotting) में मदद करना इनका प्रधान कार्य है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • ऊतक

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अभ्यासार्थ प्रश्न (वस्तुनिष्ठ प्रश्न)|26 Videos
  • ऊतक

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अभ्यासार्थ प्रश्न (रिक्त स्थान)|20 Videos
  • ऊतक

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अभ्यासार्थ प्रश्न (लघु उत्तरीय प्रश्न)|24 Videos
  • कोशिका - जीवन की आधारभूत इकाई

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)|5 Videos
KIRAN PUBLICATION-ऊतक -अभ्यासार्थ प्रश्न (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)
  1. पोधो के सरल ऊतक जटिल ऊतक से किस प्रकार भिन्न है ? उदाहरण सहित लिखे ।

    Text Solution

    |

  2. स्थिति के आधार पर विभज्योतकीय ऊतक के विभिन्न प्रकारो का वर्णन करे ।

    Text Solution

    |

  3. मृदूतक की संरचना एवं कार्यो का वर्णन करे ।

    Text Solution

    |

  4. स्थूलकोन ऊतक एवं मृदूतक में क्या अन्तर है ? स्थूलकोन ऊतक के कार्यो का ...

    Text Solution

    |

  5. कोशिका भित्ति के आधार पर पैरेन्काइमा,कोलेन्काइमा और स्क्लेरेन्काइमा के...

    Text Solution

    |

  6. स्टोमेटा की संरचना तथा कार्य का विवरण दे ।

    Text Solution

    |

  7. कॉर्क कोशिका की रचना एवं कार्य को स्पष्ट करे ।

    Text Solution

    |

  8. जाइलम ऊतक की रचना एवं कार्यो का वर्णन करे ।

    Text Solution

    |

  9. फ्लोएम ऊतक क्या है ? यह कहाँ पाया जाता है ? इसके कार्यो का वर्णन करे ।

    Text Solution

    |

  10. ऊतक क्या है ? जंतु ऊतक कितने प्रकार के होते है ? किसी एक कार्यसहित वर्...

    Text Solution

    |

  11. एपिथीलियमी ऊतक कहाँ पाया जाता है ?

    Text Solution

    |

  12. संयोजी ऊतक क्या है ? किसी एक प्रकार के संयोजी ऊतक के कार्यसहित वर्णन क...

    Text Solution

    |

  13. मुनष्य के रक्त की संरचना का वर्णन करें।

    Text Solution

    |

  14. पेशी ऊतक क्या है ? पेशी ऊतकों के कार्य बताइए ।

    Text Solution

    |

  15. रक्त एवं लसीका के कार्यो का उल्लेख कीजिए।

    Text Solution

    |

  16. तंत्रिका ऊतक की इकाई क्या है ? इसका स्वच्छ एवं नामांकित चित्र बनायें। ...

    Text Solution

    |

  17. तन्त्रिका कोशिका या न्यूरॉन का सचित्र वर्णन कीजिए ।

    Text Solution

    |