Home
Class 9
BIOLOGY
संवहन उत्तक को किस प्रकार वर्गीकृत किया ...

संवहन उत्तक को किस प्रकार वर्गीकृत किया जाता हैं ? वर्णन करें।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

संवहन उत्तक दो प्रकार के होते हैं- (i) दारू (ii) वल्कल।
दारू एक संचलित उत्तक है। दारू जड़, तना, पत्तियाँ, फल और फूल द्वारा लगातार वाहिका बनाता है। दारू चार विभिन्न प्रकार (तत्व) से बना होता है। ये हैं-
(i) वाहिनिका (ii) नलिका (iii) दारू मृदु उत्तक (iv) दारू दृढ़ उत्तक दारू जड़ तंत्र से पानी तथा खनिज को पौधे के विभिन्न भागों में ले जाता है। दारू पौधे को यांत्रिक बल देता है|
वल्कल एक सजीव संचलित उत्तक है। यह चार तत्वों से मिलकर बनता है -
(i) छलनी नली–इनमें नलीय कोशिकाओं की छिद्रित दीवार होती है। (ii) सहचर कोशिकाएँ-मृदु कोशिकाओं का विभेदीकरण। (iii) वल्कल मृदु उत्तक-मुख्यतः खाद्य सामग्री संग्रहित करना। (iv) वल्कल तन्तु-पौधे को यांत्रिक बल प्रदान करता है। यह धागे, रस्सियाँ और अपरिष्कृत कपड़ा बनाने के काम में आता है
उपरोक्त संवहन उत्तक का नाम लैटिन शब्द के संवहन से लिया गया है जिसका अर्थ हैनली और वाहिका, जो द्रव्य का परिवहन करती है। सामान्य रूप से दारू और वल्कल को एक साथ संवहन उत्तक कहते हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • ऊतक

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न) |34 Videos
  • कोशिका - जीवन की आधारभूत इकाई

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)|5 Videos