Home
Class 9
BIOLOGY
समुन्नत किस्मो के गुण और दोषो की तुलना क...

समुन्नत किस्मो के गुण और दोषो की तुलना करे ।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

फसल की समुन्नत किस्मों के गुण (i)उच्च उपज High vieldy_ समुन्नत किस्मों से पारम्परिक किस्मों की अपेक्षा बहत अधिक पैदावार मिलती है। इसलिये इन किस्मों को उच्च उपज वाली किस्में या समुन्नत प्रजातियाँ कहते हैं। (ii) पर्व परिपक्वता (Bariymaturation_संकर किस्में अपेक्षाकृत कम समय में तथा एक साथ पककर तैयार हो जाती हैं, इससे खेत जल्दी खाली हो जाते हैं और किसान उसमें दूसरी फसल लगाकर अतिरिक्त मुनाफा कमा सकता है। (iii) खाद का बेहतर असर Better response to fertilizers)- रासायनिक उवरका का प्रभाव समुन्नत किस्मों पर अपेक्षाकृत काफी अधिक होता है, इसीलिये इनसे पैदावार भी बहुत अधिक मिलती है। (iv) वांछित गुणों की उपलब्धता (Availability of desired character)-बँकि संकरण के दौरान अच्छे गुणों वाले पौधों का चयन किया जाता है। अतः समुन्नत किस्मों में वांछित गुणों का सम्मिश्रण रहता है, जैसे रोगाणु प्रतिरोधी क्षमता, दाल में प्रोटीन की गुणवत्ता, जिलहन में तेल की गुणवत्ता आदि। (v) बौनी प्रजातियाँ (Dwarf varieties)- समुन्नत किस्में प्रायः बौनी होती हैं, जिसके कारण ये अपेक्षाकृत अधिक मजबूत होती हैं, फलतः मौसम की प्रतिकूल स्थितियों, जैसे तेज हवा के झोंके, तेज बारिश आदि का सामना करने में ये अधिक सक्षम होती हैं। इसके अलावे बौने पौधे कम पोषकों का उपयोग करते हैं। (vi) विस्तृत अनुकूलनशीलता (Wider adaptability)-समन्नत किस्में भिन्न-भिन्न वातावरण के अनुकूल होती हैं और आसानी से अपने को बदलती हुयी परिस्थितियों के अनुरूप ढाल लेती हैं। फसलों की समुन्नत किस्मों के दोष -(i) उच्च-कृवीय निवेश (High-agricultural inputs)- समुन्नत किस्मों के इस्तेमाल से फसल तैयार करने के लिये पारम्परिक किस्मों के मुकाबले अधिक कृषीय निवेशों की आवश्यकता होती है। उदाहरण के लिये इन किस्मों को अपेक्षाकृत अधिक उर्वरक, अधिक सिंचाई आदि चाहिये। (ii) कम चारे की प्रावित (Less fodder)-समुन्नत किस्मों से देशी किस्मों की अपेक्षा कम चारा उपलब्ध होता है, क्योंकि ये छोटे आकार के होते हैं। (iii) खरपतवार नियंत्रण (Weed control)- इनमें खरपतवार-नियंत्रण की अधिक आवश्यकता पड़ती है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • खाद्य-संसाधन-पौधे

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अभ्यासार्थ प्रश्न ( वस्तुनिष्ठ प्रश्न )|15 Videos
  • खाद्य-संसाधन-पौधे

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अभ्यासार्थ प्रश्न ( रिक्त स्थानों )|6 Videos
  • खाद्य-संसाधन-पौधे

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अभ्यासार्थ प्रश्न ( लघु उत्तरीय प्रश्न)|16 Videos
  • खाद्य संसाधन-पशु

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर ( दीर्घ उत्तरीय प्रश्न )|5 Videos
  • जीवों में विविधता

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)|14 Videos