Home
Class 10
CHEMISTRY
रासायनिक समीकरण किसे कहते हैं ? इसकी सीम...

रासायनिक समीकरण किसे कहते हैं ? इसकी सीमाओं को लिखें।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

जब किसी रासायनिक अभिक्रिया में अभिकारक एवं उत्पाद की जगह उनके रासायनिक सूत्रों का उपयोग करते हैं तब उसे रासायनिक समीकरण कहते हैं।
जैसे—जिंक (Zn) तथा तनु गंधकाम्ल `(H_2SO_4)` के बीच प्रतिक्रिया करने पर सल्फेट तथा हाइड्रोजन गैस का निर्माण होता है।
इस अभिक्रिया को रासायनिक समीकरण के रूप में अग्रांकित प्रकार से व्यक्त किया जाता है -
`underset("अभिकारक")(Zn + H_(2)SO_(4)) rarr underset("उत्पाद")(ZnSO_(4)) +H_(2)`
रासायनिक समीकरण की निम्नांकित सीमाएँ हैं
(i) अभिकारकों तथा प्रतिफलों की भौतिक अवस्था (ठोस, द्रव और गैस) की जानकारी नहीं होती है।
(ii) रासायनिक समीकरण से अभिकारकों तथा प्रतिफलों के सान्द्रण का पता नहीं चलता है। (iii) रासायनिक समीकरण यह नहीं बतलाता है कि अभिक्रिया को आरम्भ कराने या उसे चालू रखने के लिए आवश्यक शर्त (उत्तेजक का उपयोग, दाब, ताप आदि) क्या है।
(iv) अभिकारकों के अभिक्रिया करने का दर तथा प्रतिफल बनने के दर की जानकारी रासायनिक समीकरण से नहीं होती है।
(v) रासायनिक समीकरण से पता नहीं चलता है कि अभिक्रिया किस ताप पर हो रही है।
(vi) रासायनिक समीकरण यह बतलाने में असमर्थ है कि अभिक्रिया पूरा होने में कितना समय लगेगा तथा अभिक्रिया उत्क्रमणीय है या अनुत्क्रमणीया
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरण

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न)|47 Videos
  • बहुवैकल्पिक प्रश्न अधिकोष

    KIRAN PUBLICATION|Exercise बहुवैकल्पिक प्रश्न |221 Videos
KIRAN PUBLICATION-रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरण -अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)
  1. किसी यौगिक का रासायनिक सूत्र क्या प्रदर्शित करता है?

    Text Solution

    |

  2. संतुलित रासायनिक समीकरण क्या है ? रासायनिक समीकरण को संतुलित करना क्यो...

    Text Solution

    |

  3. संयोजन एवं वियोजन प्रतिक्रियाओं में क्या फर्क है ? प्रत्येक प्रकार के ...

    Text Solution

    |

  4. अपोपचय अभिक्रियाओं में ऑक्सीकरण और ऑक्सीकारक में क्या सम्बन्ध है ? उपर...

    Text Solution

    |

  5. रासायनिक समीकरण किसे कहते हैं ? इसकी सीमाओं को लिखें।

    Text Solution

    |

  6. रासायनिक समीकरण से हमें क्या-क्या सूचनाएं प्राप्त होती हैं ?

    Text Solution

    |

  7. निम्नलिखित रासायनिक समीकरण से आप क्या-क्या निष्कर्ष निकाल सकते हैं ? ...

    Text Solution

    |

  8. किसी आयनिक समीकरण को कैसे संतुलित किया जाता है ?

    Text Solution

    |

  9. रासायनिक समीकरण किस प्रकार लिखा जाता है ?

    Text Solution

    |

  10. रासायनिक अभिक्रियाओं के प्रकार उदाहरण सहित लिखें।

    Text Solution

    |