Home
Class 10
PHYSICS
जल विद्युत संयंत्र किस प्रकार विद्युत का...

जल विद्युत संयंत्र किस प्रकार विद्युत का उत्पादन करता है? जल विद्युत संयंत्र के दो लाभ लिखो।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

जल विद्युत संयंत्र गिरते पानी की गतिज ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में परिवर्तित कर देता है। जल विद्युत संयंत्र अधिकतर बाँधों से संबंधित हैं। जल विद्युत उत्पादन के लिए नदियों पर बड़े ऊँचे बाँध बनाकर पानी के बहाव को रोका जाता है तथा पानी को झील के रूप में इकट्ठा कर लिया जाता है तथा बहते पानी की गति स्थितिज ऊर्जा में रूपांतरित हो जाती है।
बाँध में एकत्रित पानी को पाइपों के माध्यम से टरबाइन तक ले जाया जाता है जो बाँध की तली में स्थापित होते हैं। क्योंकि झील में पानी को दोबारा भरा जा सकता है, इसलिए जल शक्ति ऊर्जा का एक नवीकरणीय स्रोत है। टरबाइन विद्युत जनित्र के साथ जुड़ा होता है जो गतिज ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में रूपांतरित कर देते हैं।
रूपांतरण को निम्नलिखित प्रकार से दिखाया जा सकता है।
`underset"(नदी में बहता पानी)"("गतिज ऊर्जा")to underset"(बाँध में एकत्रित पानी)"("स्थितिज ऊर्जा") to underset"(गिरता हुआ पानी)"("गतिज ऊर्जा")to underset"(टरबाइन)"("यांत्रिक ऊर्जा")to"विद्युत ऊर्जा"`
जल विद्युत के लाभ -
(i) यह ऊर्जा का नवीकरणीय स्रोत है।
(ii) यह प्रदूषणरहित है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • ऊर्जा के स्त्रोत

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (लघूत्तरात्मक प्रश्न)|85 Videos
  • प्रकाश-परावर्तन तथा अपवर्तन

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise आँकिक प्रश्न (B अन्य महत्त्वपूर्ण आँकिक प्रश्न)|24 Videos
DEEPAK PUBLICATION-ऊर्जा के स्त्रोत -परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (निबन्धात्मक प्रश्न )
  1. जल विद्युत संयंत्र किस प्रकार विद्युत का उत्पादन करता है? जल विद्युत स...

    Text Solution

    |

  2. एक जैव गैस संयंत्र किस प्रकार कार्य करता है? इसे किसानों के लिए एक वरद...

    Text Solution

    |

  3. पवन-चक्कियाँ क्या हैं? उनकी संरचना तथा कार्य बताइए। पवन ऊर्जा के क्या ...

    Text Solution

    |

  4. चित्र की सहायता से बॉक्सनुमा सौर कुकर की संरचना व कार्यविधि का वर्णन क...

    Text Solution

    |

  5. बॉक्सनुमा सौर कुकर व गोलीय परावर्तक प्रकार के सौर कुकर के बीच अंतर बता...

    Text Solution

    |

  6. सौर-सेल की बनावट का वर्णन करें। यह किस सिद्धांत पर कार्य करता है?

    Text Solution

    |

  7. ऊर्जा के उन रूपों के नाम लिखिए जिनमें महासागरों में संचित ऊर्जा स्वयं ...

    Text Solution

    |

  8. (a) सौर सेल क्या होते हैं? (b) दो तत्वों के नाम बताएँ जिनका प्रयो...

    Text Solution

    |

  9. नाभिकीय रिएक्टर के मुख्य घटक कौन-से हैं तथा उनके कार्यों का वर्णन करें...

    Text Solution

    |