Home
Class 10
PHYSICS
एक जैव गैस संयंत्र किस प्रकार कार्य करता...

एक जैव गैस संयंत्र किस प्रकार कार्य करता है? इसे किसानों के लिए एक वरदान क्यों माना जाता है?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

(a) जैव गैस संयंत्र-यह एक ऐसा संयंत्र होता है जिसमें जैव-मात्रा का अपघटन जैव गैस प्राप्त करने के लिए किया जाता है।
जैव गैस संयंत्र में हम गाय भैंस का गोबर (जंतु अपशिष्ट) तथा पादप उत्पाद जैसे फसल काटने के पश्चात् बचा भूसा, गली-सड़ी फल सब्जियाँ तथा मलमूत्र का उपयोग किया जाता है। जैव द्रव्यमान का अपघटन ऑक्सीजन की अनुपस्थिति में जैव गैस के उत्पादन के लिए किया जाता है।
जैव गैस संयंत्र एक गुंबदनुमा संरचना होती है जिसे ईंटों से बनाया जाता है। गोबर तथा पानी का मिश्रण टैंक में बनाकर इसे संपाचित्र में डाला जाता है। संपाचित्र को वायुरुद्ध कर देते हैं, ताकि इसमें वायु प्रवेश न कर सके। अवायवीय सूक्ष्मजीव जैव द्रव्यमान में उपस्थित जटिल कार्बनिक पदार्थों का अपघटन कर सरल पदार्थों में परिवर्तित कर देते हैं। जैव-मात्रा के अपघटन तथा गैस के उत्पादन में कुछ दिन लगते हैं। इसमें मेथैन, कार्बन डाइऑक्साइड, हाइड्रोजन तथा हाइड्रोजन सल्फाइड जैसी गैसें उत्पन्न होती हैं। इस प्रकार उत्पादित जैव गैस संपाचित्र के ऊपर गैस टैंक में एकत्रित हो जाती है। जहाँ से इसे उपयोग के लिए पाइप के माध्यम से निकाला जाता है।
(b) बायोगैस संयंत्र किसानों के लिए एक वरदान है क्योंकि
(i) उन्हें अपने घरेलू उपयोग के लिए ईंधन प्राप्त होता है।
(ii) जैव गैस संयंत्र से जो कर्दम प्राप्त होता है, वह एक अच्छा खाद है जो नाइट्रोजन व फॉस्फोरस से प्रचुर मात्रा में प्राप्त होता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • ऊर्जा के स्त्रोत

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (लघूत्तरात्मक प्रश्न)|85 Videos
  • प्रकाश-परावर्तन तथा अपवर्तन

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise आँकिक प्रश्न (B अन्य महत्त्वपूर्ण आँकिक प्रश्न)|24 Videos
DEEPAK PUBLICATION-ऊर्जा के स्त्रोत -परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (निबन्धात्मक प्रश्न )
  1. जल विद्युत संयंत्र किस प्रकार विद्युत का उत्पादन करता है? जल विद्युत स...

    Text Solution

    |

  2. एक जैव गैस संयंत्र किस प्रकार कार्य करता है? इसे किसानों के लिए एक वरद...

    Text Solution

    |

  3. पवन-चक्कियाँ क्या हैं? उनकी संरचना तथा कार्य बताइए। पवन ऊर्जा के क्या ...

    Text Solution

    |

  4. चित्र की सहायता से बॉक्सनुमा सौर कुकर की संरचना व कार्यविधि का वर्णन क...

    Text Solution

    |

  5. बॉक्सनुमा सौर कुकर व गोलीय परावर्तक प्रकार के सौर कुकर के बीच अंतर बता...

    Text Solution

    |

  6. सौर-सेल की बनावट का वर्णन करें। यह किस सिद्धांत पर कार्य करता है?

    Text Solution

    |

  7. ऊर्जा के उन रूपों के नाम लिखिए जिनमें महासागरों में संचित ऊर्जा स्वयं ...

    Text Solution

    |

  8. (a) सौर सेल क्या होते हैं? (b) दो तत्वों के नाम बताएँ जिनका प्रयो...

    Text Solution

    |

  9. नाभिकीय रिएक्टर के मुख्य घटक कौन-से हैं तथा उनके कार्यों का वर्णन करें...

    Text Solution

    |