Home
Class 10
PHYSICS
सौर-सेल की बनावट का वर्णन करें। यह किस स...

सौर-सेल की बनावट का वर्णन करें। यह किस सिद्धांत पर कार्य करता है?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

सिद्धांत-अर्द्धचालक के संगम पर जब विकिरण आपतित होती है, तब उसमें प्रकाश का प्रभाव पैदा होता है।
बनावट-सौर-सेल एक ऐसी युक्ति है जिसके द्वारा सौर ऊर्जा को सीधे ही विद्युत ऊर्जा में परिवर्तित किया जाता है। सैलेनियम जैसे अर्द्धचालक की किसी पतली परत को सौर प्रकाश में रखने पर विद्युत उत्पन्न की जाती है। यह आपतित सौर ऊर्जा का केवल 0.7% ही विद्युत् में परिवर्तित कर सकता है। सैलेनियम से निर्मित सौर-सेल की दक्षता कम होने के कारण आजकल सौर-सेल सिलिकन, जरमेनियम तथा गैलियम जैसे अर्द्धचालकों से तैयार किए जाते हैं। इनकी दक्षता अधिक होती है। अर्द्धचालकों की पतली परतें इस प्रकार व्यवस्थित की जाती हैं कि जब इन पर सूर्य का प्रकाश पड़ता है तो अर्द्धचालक पदार्थ के दो भागों में विभवांतर उत्पन्न हो जाता है जिससे विद्युत धारा उत्पन्न होती है। एक सौर-सेल से कम विद्युत उत्पन्न होती है, इसीलिए कई सौर-सेलों को एक निश्चित क्रम में जोड़कर उच्च शक्ति की विद्युत उत्पन्न की जा सकती है। सेलों के इस समूह को सौर-पैनल कहते हैं।
सौर-सेल विद्युत के स्वच्छ, प्रदूषण रहित और पर्यावरण-हितैषी स्रोत हैं और एक लाभ यह है कि उनका कहीं भी विद्युत के स्वयं-उत्पादक स्रोत की भांति उपयोग किया जा सकता है। फिर भी, वर्तमान में सौर-सेलों का केवल सीमित उद्देश्यों के लिए उपयोग हो रहा है जिसका मुख्य कारण इन्हें संस्थापित करने के लिए उच्च लागत की आवश्यकता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • ऊर्जा के स्त्रोत

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (लघूत्तरात्मक प्रश्न)|85 Videos
  • प्रकाश-परावर्तन तथा अपवर्तन

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise आँकिक प्रश्न (B अन्य महत्त्वपूर्ण आँकिक प्रश्न)|24 Videos
DEEPAK PUBLICATION-ऊर्जा के स्त्रोत -परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (निबन्धात्मक प्रश्न )
  1. जल विद्युत संयंत्र किस प्रकार विद्युत का उत्पादन करता है? जल विद्युत स...

    Text Solution

    |

  2. एक जैव गैस संयंत्र किस प्रकार कार्य करता है? इसे किसानों के लिए एक वरद...

    Text Solution

    |

  3. पवन-चक्कियाँ क्या हैं? उनकी संरचना तथा कार्य बताइए। पवन ऊर्जा के क्या ...

    Text Solution

    |

  4. चित्र की सहायता से बॉक्सनुमा सौर कुकर की संरचना व कार्यविधि का वर्णन क...

    Text Solution

    |

  5. बॉक्सनुमा सौर कुकर व गोलीय परावर्तक प्रकार के सौर कुकर के बीच अंतर बता...

    Text Solution

    |

  6. सौर-सेल की बनावट का वर्णन करें। यह किस सिद्धांत पर कार्य करता है?

    Text Solution

    |

  7. ऊर्जा के उन रूपों के नाम लिखिए जिनमें महासागरों में संचित ऊर्जा स्वयं ...

    Text Solution

    |

  8. (a) सौर सेल क्या होते हैं? (b) दो तत्वों के नाम बताएँ जिनका प्रयो...

    Text Solution

    |

  9. नाभिकीय रिएक्टर के मुख्य घटक कौन-से हैं तथा उनके कार्यों का वर्णन करें...

    Text Solution

    |