Home
Class 10
PHYSICS
नाभिकीय रिएक्टर के मुख्य घटक कौन-से हैं ...

नाभिकीय रिएक्टर के मुख्य घटक कौन-से हैं तथा उनके कार्यों का वर्णन करें।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

नाभिकीय रिएक्टर एक संयंत्र/उपकरण होता है जिसमें नाभिकीय विखंडन शृंखला अभिक्रिया को न्यूट्रॉनों की संख्या नियंत्रित करके नियंत्रित किया जा सकता है। इसे परमाणु रिएक्टर भी कहते हैं। इसके प्रमुख भाग निम्नलिखित हैं
1. कवच-नाभिकीय विकिरणों को लीक होने से रोकने के लिए नाभिकीय रिएक्टर के चारों ओर कंकरीट की एक दीवार होती है जिसे कवच कहते हैं। यह नाभिकीय रिएक्टर के आसपास कार्य करने वाले लोगों को विकिरणों से बचाती है।
2. ईंधन-वह पदार्थ जिसका विखंडन करवाया जाता है उसे ईंधन कहते हैं। ईंधन के रूप में इसमें `""^235U` या `""^(239)Pu` का उपयोग किया जाता है। प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले यूरेनियम में `""^235U` की बहुत कम मात्रा होती है। `""^235U` की मात्रा बढ़ाने की प्रक्रिया को सांद्रण कहते हैं।
3.मंदक-वे पदार्थ जिनका उपयोग तेज गतिशील न्यूट्रॉनों की गति को कम करने के लिए किया जाता है, उन्हें मंदक कहते हैं। ग्रेफाइट, कैडमियम की छड़ें तथा भारी पानी का उपयोग मंदक के रूप में किया जाता है।
4. नियंत्रक छड़ें-कैडमियम तथा बोरॉन की छड़ों का प्रयोग नाभिकीय अभिक्रिया को नियंत्रित करने के लिए नियंत्रक छड़ों के रूप में किया जाता है। ये छड़ें न्यूट्रॉनों को अवशोषित कर लेती हैं। अभिक्रिया को नियंत्रित करने के लिए छड़ों को अंदर या बाहर निकाला जाता है।
5. शीतलक-नाभिकीय विखंडन अभिक्रिया में ऊर्जा की बहुत अधिक मात्रा निकलती है। इसे अवशोषित करने के लिए एक तरल पदार्थ का उपयोग किया जाता है। इस पदार्थ को शीतलक कहते हैं। तरल सोडियम, पानी या वायु को शीतलक के रूप में प्रयोग किया जाता है।
नाभिकीय रिएक्टर से विद्युत ऊर्जा का उत्पादन-ईंधन छड़ों को अंदर डालने के पश्चात्, उन पर धीमी गति के न्यूट्रॉनों की बौछार की जाती है। कैडमियम या बोरोन की छड़ों को धीरे-धीरे बाहर की ओर खींचा जाता है। इस प्रकार अभिक्रिया को नियंत्रित किया जाता है। विखंडन से प्राप्त ऊर्जा का उपयोग पानी को भाप में बदलने के लिए किया जाता है। भाप के अधिक दबाव के कारण टरबाइनें चलाई जाती हैं, जो विद्युत का उत्पादन करती हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • ऊर्जा के स्त्रोत

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (लघूत्तरात्मक प्रश्न)|85 Videos
  • प्रकाश-परावर्तन तथा अपवर्तन

    DEEPAK PUBLICATION|Exercise आँकिक प्रश्न (B अन्य महत्त्वपूर्ण आँकिक प्रश्न)|24 Videos
DEEPAK PUBLICATION-ऊर्जा के स्त्रोत -परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (निबन्धात्मक प्रश्न )
  1. जल विद्युत संयंत्र किस प्रकार विद्युत का उत्पादन करता है? जल विद्युत स...

    Text Solution

    |

  2. एक जैव गैस संयंत्र किस प्रकार कार्य करता है? इसे किसानों के लिए एक वरद...

    Text Solution

    |

  3. पवन-चक्कियाँ क्या हैं? उनकी संरचना तथा कार्य बताइए। पवन ऊर्जा के क्या ...

    Text Solution

    |

  4. चित्र की सहायता से बॉक्सनुमा सौर कुकर की संरचना व कार्यविधि का वर्णन क...

    Text Solution

    |

  5. बॉक्सनुमा सौर कुकर व गोलीय परावर्तक प्रकार के सौर कुकर के बीच अंतर बता...

    Text Solution

    |

  6. सौर-सेल की बनावट का वर्णन करें। यह किस सिद्धांत पर कार्य करता है?

    Text Solution

    |

  7. ऊर्जा के उन रूपों के नाम लिखिए जिनमें महासागरों में संचित ऊर्जा स्वयं ...

    Text Solution

    |

  8. (a) सौर सेल क्या होते हैं? (b) दो तत्वों के नाम बताएँ जिनका प्रयो...

    Text Solution

    |

  9. नाभिकीय रिएक्टर के मुख्य घटक कौन-से हैं तथा उनके कार्यों का वर्णन करें...

    Text Solution

    |